देशवासियों से बोले PM मोदी, कोरोना वायरस को हल्के में न लें, मास्क पहनें और सामाजिक दूरी का पालन करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को लोगों से कहा कि वे कोरोनो वायरस महामारी को हल्के में नहीं लें। उन्होंने कहा कि जब तक कि वैज्ञानिक इस महामारी का टीका नहीं बना लते हैं, लोग मास्क पहनें और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें। मोदी ने कहा, ‘‘मुझे आपसे कुछ उम्मीदें हैं। आप मास्क पहनने के नियम का पालन करें और दो गज की दूरी बनाकर रखें। उन्होंने कहा, ‘‘आप सुरक्षित रहें और स्वस्थ रहें। परिवार में बड़े-बुजुर्गों का ख्याल रखें। ये चीजें महत्वपूर्ण हैं। कोरोनो वायरस को हल्के में न लें।’’ 

इसे भी पढ़ें: कोरोना से सुनियोजित तरीके से निपट रहा भारत, शाह बोले- पूरे विश्व ने हमारे प्रयासों की सराहना की 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बृहस्पतिवार को देश में संक्रमण के 95,735 नए मामले सामने आए हैं। महामारी से 1,172 और लोगों की मौत हुई है। इस तरह यह महामारी अब तक 75,062 लोगों की जान ले चुकी है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा 44 लाख को पार कर गया है। अब तक 34,71,783 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

प्रमुख खबरें

ठाणे पुलिस ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में यूपी कोर्ट से दो संदिग्धों का Transit Remand मांगा

Sonam Wangchuk ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की निंदा की, दी भूख हड़ताल की चेतावनी

Rajasthan Police ANTF ने नेपाल सीमा से दबोचा 75 हजार का इनामी तस्कर सोहनलाल

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें