भारत के पूर्व तेज गेंदबाज का बड़ा खुलासा, ग्रेग चैपल ने की थी दीपक चाहर के करियर को खत्म करने की कोशिश!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2021

नयी दिल्ली। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने खुलासा किया कि श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले दीपक चाहर को एक बार ऑस्ट्रेलियाई कोच ग्रेग चैपल ने राजस्थान क्रिकेट अकादमी के साथ अपने कार्यकाल के दौरान कहा था कि वह क्रिकेट छोड़कर कोई और काम तलाश लें। चाहर ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में मैच जिताने वाली पारी खेली। प्रसाद उस समय की बात कर रहे हैं जब चैपल के भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के पद से इस्तीफा देने के बाद आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी ने उन्हें राजस्थान क्रिकेट अकादमी का क्रिकेट निदेशक बनाया था।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता