PM मोदी के नेतृत्व में काम करेंगे लोजपा विधायक, नीतीश कुमार के पक्ष में नहीं करें मतदान: चिराग पासवान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2020

नयी दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने लोगों से अपील की है कि वे नीतीश कुमार के जद (यू) के पक्ष में मतदान नहीं करें। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद अगली सरकार उनकी पार्टी और भाजपा के गठबंधन की बनेगी। उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए लोजपा एक दिन पहले ही बिहार में राजग से अलग हो गयी थी। चिराग पासवान ने एक खुले पत्र में बिहार के मतदाताओं से कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) को मत देने से कल उनके बच्चे बाहर जाने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले तीन चरण के चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए लोगों से समर्थन मांगा। 

इसे भी पढ़ें: चिराग पासवान ने किया ऐलान, गठबंधन से अलग चुनाव लड़ेगी लोजपा 

उन्होंने कहा कि सभी लोजपा विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करेंगे। पासवान (37) ने अपने बीमार पिता केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का भी जिक्र लिया जिनकी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हृदय का आपरेशन हुआ है। उन्होंने अपने बिहार पहले, बिहारी पहले दृष्टिकोण का भी उल्लेख किया और कहा कि उनके पिता को इस बात पर गर्व होगा कि उनका बेटा उस मुद्दे पर कायम है, जिसे उन्होंने उठाया था।

प्रमुख खबरें

PM मोदी की फोटो क्रॉप कर फंसा PAK, सोशल मीडिया पर लताड़ के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी शहबाज सरकार

मेटाबॉलिज्म धीमा होने से नहीं घट रहा Weight? Dietitian से जानें Fast Metabolism Secrets

राजस्थान में एसीबी की कार्रवाई, प्रतापगढ़ सीएमएचओ पर केस दर्ज और हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

कांग्रेस के Udit Raj ने RSS मुख्यालय के बाहर जलाई Manusmriti, बोले- देश संविधान से चलेगा