पूर्व सीएम बादल बोले- राजनीतिक अवसरवादियों को वोट न दें, पंजाब अपना सब कुछ खो देगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2022

बठिंडा। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बृहस्पतिवार को पंजाब के लोगों से उन लोगों को नहीं चुनने की अपील की, जो ‘चुनाव खत्म होने के बाद व्यक्तिगत लाभ के लिए दल बदल लेंगे।’ उन्होंने यहां एक बयान में कहा कि राजनीतिक अवसरवादी मैदान में हैं, जो राज्य को ‘खुली राजनीतिक मंडी’ में बदलने का मौका चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: राजनाथ सिंह बोले- पंजाब में परिवर्तन की हवा चल रही है, लूट तंत्र को नहीं चलने देंगे लोग

बादल ने लांबी निर्वाचन क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘पंजाब को अस्थिरता और अराजकता से बचाने के लिए जिम्मेदार नेतृत्व की जरूरत है।’ ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए बादल ने दावा किया, ‘अगर ऐसे व्यक्ति को मौका मिलता है तो पंजाब अपना सब कुछ खो देगा, क्योंकि भगवंत मान में केजरीवाल को राज्य को लूटने से रोकने की हिम्मत नहीं है।’ मान पंजाब में ‘आप’ के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा