'नहीं चाहिए देशद्रोहियों और पाकिस्तान परस्त लोगों का वोट', शिकायत के बाद भी Giriraj Singh ने फिर दिया बयान

By अंकित सिंह | Apr 23, 2024

अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने एक बार फिर ऐसा कुछ कह दिया हा जिससे बवाल शुरू हो गया है। गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय सीट से मौजूदा बीजेपी सांसद है। पार्टी ने उनपर फिर से दांव लगाया है। गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उन्हें देशद्रोहियों और पाकिस्तान परस्त लोगों का वोट नहीं चाहिए। उनका एक बयान भी वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि आप मेरे लिए उन लोगों से कभी वोट न मांगें, जो देशद्रोही हैं, पाकिस्तान परस्त हैं और भारत के खिलाफ जहर उगलते हैं। 

शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने लिखा, ‘‘उनका बयान उत्तेजक, भड़काऊ और एक विशेष समुदाय के खिलाफ है। निर्वाचन आयोग को भाजपा उम्मीदवार के घृणा भाषण की जांच करनी चाहिए और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए उनके खिलाफ उचित कार्रवाई शुरू करनी चाहिए।’’ उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘गिरिराज सिंह के इस घृणा भाषण से सांप्रदायिक सद्भाव पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा, मैं निर्वाचन आयोग से केंद्रीय मंत्री से लिखित स्पष्टीकरण/बयान मांगने का भी अनुरोध करना चाहूंगा कि उन्होंने बेगूसराय में पाकिस्तान समर्थकों की उपस्थिति के बारे में तथ्य को संबंधित अधिकारियों से क्यों छिपायात्र? उन्हें इसे स्पष्ट करने की आवश्यकता है।’’

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: स्मृति ईरानी का बड़ा दावा, कहा- 26 अप्रैल के बाद वायनाड से अमेठी पहुंचेंगे राहुल, सतर्क रहने की जरूरत

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि अगर पीएम मोदी हिटलर होते तो ओवेसी एक शब्द भी नहीं बोल पाते। पीएम मोदी लोकतंत्र के नेता हैं। उन्होंने गरीबों को सशक्त बनाया है। 

प्रमुख खबरें

Congress का PM Modi पर आरोप, 2024 के बाद SSR रोककर Gen-Z के वोटिंग अधिकार को किया प्रभावित

एशियाई खेलों में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने 10m Air Pistol में जीता Gold

भारत के साथ संबंध बेहतरीन, राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच व्यावहारिक रुख अपना रहा Nepal: शिशिर खनाल

Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार की जोड़ी Asian Games के सेमीफाइनल में, पदक किया पक्का