गणतंत्र दिवस परेड का लाइव टेलीकास्ट करेगा दूरदर्शन, 59 कैमरों के जरिये हर गतिविधि पर होगी नजर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2022

नयी दिल्ली।सार्वजनिक प्रसारक दूरदर्शन 59 कैमरों की मदद से गणतंत्र दिवस परेड की हर गतिविधि का सीधा प्रसारण करेगा। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के 75 विमानों के विशाल बेड़े के विभिन्न करतबों के सीधे प्रसारण के साथ-साथ फ्लाई-पास्ट के नए पहलुओं को प्रदर्शित करने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि दूरदर्शन ने गणतंत्र दिवस समारोह के सीधे प्रसारण के लिए नेशनल स्टेडियम के गुंबद, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक और इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन के बीच कई अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर कैमरे लगाए हैं। इनमें कहा गया है कि लोगों को इस पूरे समारोह के विहंगम दृश्य दिखाने के लिए, दो ‘360 डिग्री कैमरे’ लगाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: मेरठ में भाजपा प्रत्याशी के काफिले पर हमला, कार के तोड़े शीशे

भारत की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय वायुसेना 75 विमानों के विशाल बेड़े के विभिन्न करतबों के सीधे प्रसारण के साथ-साथ फ्लाई-पास्ट के नए पहलुओं को प्रदर्शित करने के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।’’ उसने कहा कि इस साल गणतंत्र दिवस समारोह की कवरेज के लिए 160 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है, दूरदर्शन ने राजपथ पर 59 कैमरे लगाए हैं। मंत्रालय ने कहा कि राजपथ पर 33 कैमरे, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, इंडिया गेट, नेशनल स्टेडियम में 16 कैमरे और राष्ट्रपति भवन में 10 कैमरे लगाए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि सभी प्रमुख स्थानों को ‘डार्क फाइबर ऑप्टिकल कनेक्टिविटी’, ‘सेटेलाइट कनेक्टिविटी’ और ‘बैकपैक कनेक्टिविटी’ के माध्यम से जोड़कर इस पूरी कवरेज को एकीकृत किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के सभी पहलुओं की सभी कोणों से त्रुटिरहित कवरेज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नवंबर 2021 से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक