रामायण की वापसी से दूरदर्शन की बल्ले-बल्ले, सबसे ज्यादा देखा गया चैनल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2020

मुंबई।  दर्शक अंनुसंधान एजेंसीबीएआरसी ने गुरुवार को कहा कि रामायण जैसे यादगार कार्यक्रमों की वापसी के साथ ही तीन अप्रैल को समाप्त के दौरान दूरदर्शन भारत का सबसे ज्यादा देखा गया चैनल बन गया। कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए देशभर में लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन अपने यादगार कार्यक्रमों को दोबारा प्रसारित कर रहा है, ताकि लोग घर में ही रहें। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) ने कहा कि सुबह और शाम के खंड में दूरदर्शन की दर्शक संख्या करीब 40,000 प्रतिशत बढ़ी है। इस दौरान निजी प्रसारकों की दर्शक संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। दूरदर्शन ने हिंदू उपाख्यान रामायण से शुरुआत की और फिर महाभारत, शक्तिमान और बुनियाद जैसे अपने समय के बेहद लोकप्रिय धारावाहिकों को 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान दोबारा दिखाना शुरू किया। इसमें से ज्यादातर धारावाहिकों को उस समय बनाया गया था, जब टीवी प्रसारण पर दूरदर्शन का एकाधिकार था। बीएआरसी के मुताबिक दूरदर्शन के दर्शकों की संख्या में आए भारी उछाल में रामायण और महाभारत का मुख्य रूप से योगदान है। इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों ने चुनिंदा स्लॉट में दूरदर्शन की स्थिति को बेहतर बनाने में मदद की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार रात नौ बजे घर की लाइट बंद करने की अपील के दौरान इस समय खंड में 2015 के बाद से सबसे कम दर्शक रहे। इसी तरह मोदी की लाइट बंद करने की अपील वाले भाषण को लॉकडाउन की घोषण वाले भाषण की तुलना में कम लोगों ने देखा। गिनती के हिसाब से इनके दर्शकों की संख्या क्रमश 11.9 करोड और 19.7 करोड़ रही। 

इसे भी पढ़ें: हनुमान, मेघनाथ सहित कौशल्या तक रामानंद की रामायण के ये 7 किरदार कर चुके हैं दुनिया को अलविदा

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह