Bhool Bhulaiyaa 3 का टाइटल ट्रैक रिलीज, दोसांझ-पिटबुल के कौलेब और Kartik Aaryan के मूव्स ने किया सबको हैरान

By एकता | Oct 16, 2024

अभिनेता कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 3' का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। ये इस मूवी के म्यूजिक एल्बम का पहला गाना भी है, जिसे मेकर्स ने बुधवार को रिलीज किया है। 'भूल भुलैया 3' के टाइटल ट्रैक की ख़ास बात यह है कि इसमें बॉलीवुड और हॉलीवुड के नामी सिंगर्स ने अपनी आवाज दी है। बॉलीवुड के म्यूज़िक स्टार्स नीरज श्रीधर, दिलजीत दोसांझ और हॉलीवुड के स्टार सिंगर पिटबुल ने गाने को गाया है। यहीं वजह है कि रिलीज होते ही गाने के सूर और लिरिक्स लोगों की जुबा पर चढ़ गए हैं।

'भूल भुलैया 3' के मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना रिलीज करते ही दर्शकों को यह बता दिया है कि फ्रैंचाइजी के तीसरे भाग की म्यूजिक एल्बम जबरदस्त होने वाली है। फिल्म के टाइटल ट्रैक के लिए निर्माता भूषण कुमार पिटबुल और दिलजीत को साथ लेकर आए हैं। गाने में पिटबुल ने रैप गाया है, दिलजीत की आवाज हर जगह फैली हुई है और नीरज ने गाने के कोरस गाए हैं।

निर्माता भूषण कुमार ने टाइटल ट्रैक के लिए पिटबुल और दिलजीत को साथ लाने के बारे में कहा, 'हम भूल भुलैया 3 के लिए इस ख़ास म्यूज़िकल कोलैबोरेशन को पेश करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। पिटबुल, दिलजीत दोसांझ और नीरज श्रीधर को एक साथ लाना कुछ ऐसा है जो भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं किया गया। प्रीतम और तनिष्क बागची द्वारा बीट्स तैयार करने के साथ, हम बॉलीवुड संगीत की सीमाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। और सबसे बढ़कर, इस ट्रैक में सभी के पसंदीदा कार्तिक आर्यन अपने बेहतरीन आकर्षक अंदाज में नज़र आ रहे हैं, जिसमें शानदार ग्लाइडिंग डांस मूव्स दिखाए गए हैं, जो निश्चित रूप से सभी को झूमने पर मजबूर कर देंगे। यह सहयोग एक मील का पत्थर है, और हम दुनिया भर के प्रशंसकों को इसका अनुभव कराने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।'

इसे भी पढ़ें: Kangana Ranaut की इमरजेंसी कब होगी रिलीज? फिल्म से जुड़े सूत्र के सनसनीखेज दावे के बाद दर्शकों ने ली राहत की सांस

कार्तिक आर्यन के कातिलाना मूव्स

'भूल भुलैया 3' के टाइटल ट्रैक में कार्तिक अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका रूह बाबा वाला एटीट्यूड उनके डांस मूव्स के साथ बढ़िया लग रहा है। गाने के एक सीन में, अभिनेता को सीढ़ियों पर 'मूनवॉक' करते देखा जा सकता है, जो लाजवाब है। भूल भुलैया 3 दिवाली पर रिलीज़ होने वाली है। इसमें कार्तिक के साथ माधुरी दीक्षित, विद्या बालन और त्रिप्ति डिमरी भी हैं।

प्रमुख खबरें

981 दिन बाद मैदान पर वापसी! आँखों में आँसू, फैंस का खड़े होकर अभिवादन... FIFA World Cup 2026 में दिखा Neymar Junior का इमोशनल कमबैक

Nirjala Ekadashi Vrat Katha: क्यों है यह सबसे कठिन और श्रेष्ठ व्रत? जानें इसकी कथा और Divine Blessings

बैंकों के AI सिस्टम पर RBI की सख़्ती! ड्राफ्ट गाइडलाइंस में किल स्विच और इंसानी निगरानी अनिवार्य करने का प्रस्ताव

Love Horoscope For 25 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 25 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन