Share Market में गिरावट के बीच Rupee पर डबल अटैक, US Dollar के मुकाबले 6 पैसे और टूटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2026

रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.69 पर पहुंच गया। डॉलर के मजबूत होने और करीब 13 महीने के उच्च स्तर के आसपास बने रहने से घरेलू मुद्रा पर दबाव है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर शुरुआत ने रुपये पर अतिरिक्त दबाव डाला। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने अधिक गिरावट को कुछ हद तक सीमित किया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 57.43 अंक टूटकर 77,061.94 अंक पर जबकि निफ्टी 31.6 अंक की गिरावट के साथ 24,071.30 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.54 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 635.91 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई

Karan Adani ने Odisha CM मोहन माझी से मुलाकात की, स्वच्छ ऊर्जा और 3000 MW संयंत्र पर हुई चर्चा

Kannauj JNV में घटिया भोजन पर छात्रों का विरोध, DM के आश्वासन पर माना हंगामा

Sukhbir Singh Badal पर नांदेड़ में कृपाण से हमला हुआ, शिअद ने CBI जांच की मांग की