PoK में डबल लेयर बंकर, आतंकवादी घुसपैठ के लिए पाकिस्तान की खुफिया साजिश का पर्दाफाश

By अभिनय आकाश | Sep 05, 2025

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मिली नाकामी के बावजूद, पाकिस्तान अपने कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आतंकवादियों की भारत में घुसपैठ कराने की कोशिशें जारी रखे हुए है, जबकि कई बार ऐसी कोशिशें नाकाम की गई हैं। एक निजी मीडिया द्वारा प्राप्त एक्सक्लूसिव तस्वीरें में अग्रिम इलाकों में पाकिस्तानी सेना की नई गतिविधियों का खुलासा हुआ हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने घुसपैठ की फिर से कोशिशें शुरू कर दी हैं, जिनमें से तीन को हाल ही में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, आतंकी ठिकानों और सैन्य ठिकानों सहित नौ पाकिस्तानी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया। भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की समन्वित कार्रवाई ने न केवल इन खतरों को पीछे धकेला, बल्कि घुसपैठ के नेटवर्क को भी ध्वस्त कर दिया। हालाँकि, हालिया घटनाक्रमों से पता चलता है कि पाकिस्तान ने एक बार फिर अपने ठिकानों को फिर से बनाने और क्षेत्र में गतिविधियाँ बढ़ाने के प्रयास तेज़ कर दिए हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारत से दोस्ती होते ही चीन ने पाकिस्तान पर फोड़ा बम, दे दिया अरबों का झटका

चौथी तस्वीर अलीाबाद के पास की है और पाँचवीं तस्वीर में बहु-स्तरीय बंकरों का निर्माण दिखाया गया है, जहाँ पाकिस्तानी सैनिक नागरिक और सैन्य वर्दी, दोनों में इलाके की निगरानी करते दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीरें एक बार फिर भारत के खिलाफ आतंकवादी समूहों के साथ पाकिस्तानी सेना की मिलीभगत को साबित करती हैं।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन