By अनन्या मिश्रा | Feb 02, 2026
फरवरी के महीने में सूर्य और मंगल की युति से ग्रहण योग के साथ अंगारक योग का संयोग बनने वाला है। फरवरी के महीने में मंगल का गोचर कुंभ राशि में होगा। यहां पर पहले से राहु मौजूद है। ऐसे में मंगल और राहु की युति से अंगारक योग बनेगा। वहीं 13 फरवरी को सूर्य भी कुंभ राशि में गोचर करेंगे, यहां पर राहु के साथ युति करेंगे। सूर्य और राहु की युति से ग्रहण योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण योग और अंगारक योग को अशुभ माना जाता है।
इस राशि के जातकों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती चल रही है। मेष राशि के लोगों के लिए ग्रहण और अंगारक योग 11वें भाव में बनेगा। ऐसे में मेष राशि के जातकों के खर्चों में तेजी से वृद्धि होगी। वहीं सलाह की जाती है कि यह लोग अपनी छवि को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। इन लोगों को सामाजिक स्तर पर हानि का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दोस्तों के साथ रिश्ते भी खराब हो सकते हैं। मेष राशि के लोगों की कोई इच्छा अधूरी रह सकती है।
इस राशि में इस समय केतु ग्रह गोचर कर रहा है। सिंह राशि पर सूर्य, मंगल और राहु की सप्तम दृष्टि रहने वाली है। इस राशि के लोगों को ग्रहण और अंगारक योग की वजह से करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वहीं जो जातक साझेदारी में कामकाज करते हैं, उनको पार्टनर के कारण हानि हो सकती है। वहीं सिंह राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं पति-पत्नी के बीच तनाव की स्थिति भी बन सकती है।
इस राशि के स्वामी मंगल इस समय अंगारक योग बना रहे हैं। वृश्चिक राशि के जातकों को अंगारक योग की वजह से धन-संपत्ति की हानि हो सकती है। धन-संपत्ति से जुड़ा विवाद यदि चल रहा है, तो उसको टाल देना बेहतर होगा। कार्यस्थल पर थोड़ा सा अलर्ट होकर काम करें और सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। इसलिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
कुंभ राशि जातक के लग्न भाव में अंगारक योग और ग्रहण योग बन रहा है। इस राशि के जातक थोड़ा उलझन में रह सकते हैं। आपकी लोकप्रियता में कमी आ सकती है और स्किन संबंधी परेशानी होती है। वहीं करियर को लेकर गलत फैसले ले सकते हैं और आने वाले समय में आपको हानि पहुंचा सकता है। इस दौरान कुंभ राशि के लोगों को परिवार और करियर में सामंजस्य बनाने में परेशानी हो सकती है।
इस राशि के द्वादश भाव में अंगारक और ग्रहण योग बना है। द्वादश भाव में यह योग बनने से सेहत संबंधी समस्या रह सकती है। आपको सेहत पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है। संपत्ति हानि के भी योग हैं और पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद चल रहा है, तो प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए। कानूनी विवाद चल रहा है तो फैसला आपके विपक्ष में आ सकता है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि थोड़ा सा संभलकर चलें।