लॉकडाउन में फंसे लोगों पर विपक्ष शासित राज्यों के साथ केंद्र का दोहरा मापदंड: बघेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2020

नयी दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के विभिन्न राज्यों में फंसे मजदूरों एवं छात्र-छात्राओं को उनके घर भेजने की व्यवस्था करने की मांग करते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस मामले में राज्य सरकारों के साथ दलगत आधार पर दोहरा मापदंड अपना रही है। उन्होंने राजस्थान के कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग ले रहे उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा बस भेजकर वापस लाने का हवाला देते हुए यह टिप्पणी की और कहा कि छत्तीसगढ़ समेत सभी राज्यों को अपने लोगों को वापस लाने का अवसर मिलना चाहिए। बघेल ने यह भी बताया कि राज्य में कोरोना वायरस की त्वरित जांच (रैपिड टेस्टिंग) शुरू हो गयी है और जल्द ही रैंडम टेस्टिंग (बिना लक्षण वाले किसी भी व्यक्ति की जांच) शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा, जांच किट खरीदने की अनुमति केंद्र सरकार से मिलने के बाद हमने किट खरीदी हैं। जांच की संख्या बढ़ी है। अब हम त्वरित जांच कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जल्द ही रैंडम टेस्टिंग की जाएगी। विभिन्न राज्यों में फंसे मजदूरों से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, केरल की सरकार ने कुछ जगहों पर बाजार खोला तो केंद्र ने उसे नोटिस दे दिया। लेकिन जहां भाजपा सरकार है वहां दूसरा मापदंड है। उत्तर प्रदेश सरकार 300 बसें भेजकर राजस्थान से बच्चे बुला लेती है। यह दोहरा मापदंड ठीक नहींहै। उनके मुताबिक पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और खुद उन्होंने दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों, यात्रियों एवं छात्र-छात्राओं को उनके घर भेजने की व्यवस्था करने की मांग उठाई थी। उन्होंने कहा, छात्रों को राजस्थान से उप्र में लाया जा सकता है तो फिर मजदूरों को उनके घर भेजने की व्यवस्था क्यों नहीं की जा सकती? यह व्यवस्था केंद्र सरकार को करनी है। बघेल के अनुसार छत्तीसगढ़ के 80 हजार से अधिक लोग दूसरे राज्यों में फंसे हैं जिन्हें वापस लाने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनके राज्य में केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार कुछ जगहों पर कारोबारी गतिविधियां धीरे-धीरे खोली जा रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी का After 3 मई प्लान, सबसे पहले आर्थिक गतिविधियों को खोला जाएगा

प्रमुख खबरें

RCB की ओपनिंग जोड़ी पर फिर टिकी निगाहें, नेट्स में Phil Salt को बॉलिंग कराते दिखे Kohli

Cyprus में Chess Tournament पर बड़ा विवाद, FIDE के दावों के बीच Koneru Humpy ने नाम वापस लिया

Kylian Mbappe Injury: Real Madrid की मेडिकल टीम की बड़ी लापरवाही, गलत घुटने का होता रहा इलाज

हवाई सफर होगा और महंगा! IndiGo ने दी चेतावनी, बढ़ते Fuel Price से आपकी जेब पर पड़ेगा बोझ।