Market में दोहरी मार! Sensex-Nifty के साथ रुपया भी टूटा, Dollar हुआ मजबूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2026

रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 28 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.77 पर पहुंच गया। अमेरिका तथा ईरान के तनाव कम करने और बातचीत फिर से शुरू करने के उद्देश्य से 14 सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर चर्चा करने की खबरों के बाद बाजार की भावना में अचानक बदलाव आया है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.77 पर खुला जो पिछले बंद भाव से 28 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया बुधवार को 69 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.49 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.01 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 160.24 अंक टूटकर 77,798.28 अंक पर जबकि निफ्टी 30.25 अंक फिसलकर 24,300.70 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.65 प्रतिशत बढ़त के साथ 101.83 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 5,834.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Dhruv Jurel के 88 रन से टला फॉलोऑन, पर दूसरे Test में New Zealand की पकड़ मजबूत

मां अन्नपूर्णा का 17 दिवसीय महाव्रत आज से शुरू, 15 दिसंबर को होगा समापन

Mann Ki Baat में बोले PM Modi, युवाओं के सपनों के सामने नशे की लत बड़ी बाधा

Australia संसद के Diwali समारोह में विशिष्ट अतिथि बनीं Smriti Irani