Pakistan में कुछ बड़ा होने वाला है, BLA और TTP की दोहरी मार, 1250 फौजी बने शिकार!

By अभिनय आकाश | Jan 30, 2023

12 साल पहले अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि अपने घर के पीछे पड़ोसियों के लिए सांप मत पालो। एक दिन ये सांप तुम्हें ही डसेगा। लेकिन तब पाकिस्तान को आंतक फैलाना था। अब पाकिस्तान के साथ यही हो रहा है कि उसका पाला हुआ सांप उसे ही डस रहा है। उस सांप का नाम है तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान यानी टीटीपी जो इन दिनों पाकिस्तान के लिए सिर दर्द बना हुआ है। हाल ही में आतंकी संगठन टीटीपी ने एक वीडियो जारी किया। वीडियो के जरिये दावा किया गया है कि टीटीपी के आतंकी पाकिस्तान के फौजियों का शिकार कर रहे हैं। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा और बलूचिस्तान में पाकिस्तान की कहानी एक जैसी नजर आ रही है। 

पाकिस्तान की फौज अभी बीएलए और टीटीपी जैसी दो संगठनों से लड़ रही है। टीटीपी का दावा है कि उसने 2022 में पाकिस्तानी फौज पर 367 हमले किए जिसमें 446 पाकिस्तानी फौजियों को मारा गया। दूसरी तरफ बीएलए का दावा है कि उसने 767 हमले किए जिनमें 804 पाकिस्तानी फौजियों को मारा। हालांकि पाकिस्तान की फौज ये आंकड़े छुपा रही है और अपने मारे गए फौजियों की संख्या बहुत कम बताती है। लेकिन हकीकत ये है कि पाकिस्तान का नक्शा बहुत जल्द बदल सकता है। पाकिस्तान के दो राज्यों खैबर पख्तूनवा और बलूचिस्तान दोनों ही जगहों पर विद्रोह भड़का हुआ है। बलूचिस्तान आजादी मांग रहा है तो केपीके यानी खैबर के पश्तून पाकिस्तान पर ही कब्जा चाहते हैं।  

इसे भी पढ़ें: Pakistan: कंगाली से जूझ रहा देश और वित्त मंत्री मजहबी तकरीर में लगे, कहा- अल्लाह ने बनाया तो वही सब ठीक भी करेंगे

पाकिस्तान में लागू होगा शरीया लॉ? 

पाकिस्तान में पिछले कुछ महीनों से आतंक मचा रहे तहरीक ए तालिबान ने अब एक नया वीडियो जारी किया है। उसके प्रमुख नेता शेख अब्दुल्लाह अखूंजादा का ऑडियो मैसेज भी इसमें शामिल है। तालिबान प्रमुख अखूंजादा अपने संदेश में अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान और तुर्की में भी तालिबानी शासन कायम किए जाने की बात कहता नजर आ रहा है। अब्दुल्लाह अखूंजादा का तर्क है कि पाकिस्तान में संविधान ब्रिटिश लॉ के मुताबिक है, न कि शरीयत लॉ के मुताबिक, जबकि पाकिस्तान एक मुस्लिम देश है. लिहाजा मुस्लिम देश में शरीयत लॉ के मुताबिक कानून होना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Greater Noida में वित्तीय गड़बड़ी पर PNB का भरोसा, ग्राहकों के सभी वैध दावों का होगा निपटारा

Aaditya Thackeray ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में सरकार पर साजिशकर्ताओं को बचाने का आरोप लगाया

Canada बनेगा EU का सहयोगी सदस्य, Carney और Ursula ने आर्थिक दबाव के खिलाफ गठबंधन पर दिया जोर

नागपुर MLC Election में पराजय पर Chandrashekhar Bawankule बोले- महायुति सहयोगियों की भूमिका की होगी समीक्षा