HD देवेगौड़ा के राज्यसभा जाने पर संशय बरकरार, KPCC अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने बताई यह अहम बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2020

बेंगलुरु। जद(एस) संस्थापक एच डी देवेगौड़ा के कांग्रेस के समर्थन से कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव लड़ने पर संशय बना हुआ है। ऐसा इसलिए कि केपीसीसी अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि पार्टी ने एक उम्मीदवार को उतारा है और अतिरिक्त वोट को लेकर आलाकमान के स्तर पर फैसला होगा। शिवकुमार ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर 14 जून को उनके कमान संभालने की संभावना है। देवेगौड़ा को समर्थन देने के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा , ‘‘हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व जो भी फैसला करे...फिलहाल हम केवल एक ही उम्मीदवार उतार रहे हैं। अतिरिक्त वोट को लेकर आलाकमान स्तर से जो कहा जाएगा हम उसका पालन करेंगे।’’ 

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में एक और कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा, 19 जून को होगा चुनाव 

बहरहाल , शिवकुमार ने कहा कि 14 जून को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कमान आधिकारिक तौर पर संभालने देने के उन्होंने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से अनुरोध किया है। कोविड-19 से जुड़ी पाबंदी के चलते दो बार 31 मई और सात जून को कार्यक्रम टल चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, पुलिस आयुक्त से अनुरोध किया है। आठ जून तक पाबंदी लागू है, इसके बाद इसमें ढील दी जा सकती है और मुझे उम्मीद है कि अनुमति मिलेगी।

प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत