राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में एक और कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा, 19 जून को होगा चुनाव

Brijesh Merja

विधानसभा सचिव ने पुष्टि की कि विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी ने कांग्रेस विधायक बृजेश मेरजा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मेरजा ने मोरबी सीट से चुनाव जीता था।

अहमदाबाद। राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस विधायक बृजेश मेरजा ने शुक्रवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। राज्य से चार राज्यसभा सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होने हैं। विधानसभा सचिव ने पुष्टि की कि विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी ने मेरजा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मेरजा ने मोरबी सीट से चुनाव जीता था। पिछले तीन दिन में इस्तीफा देने वाले वह कांग्रेस के तीसरे विधायक हैं। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात में कांग्रेस विधायकों की ‘खरीद-फरोख्त’ कर रही है भाजपा: अशोक गहलोत 

विधायक के तौर पर इस्तीफा देने से पहले मेरजा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस विधायक अक्षय पटेल और जीतू चौधरी ने बुधवार शाम को इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले मार्च में भी कांग्रेस के पांच विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़