ड्रैगन ने धमकाया तो सुपरपावर ने कदम पीछे हटाया? अमेरिकी सभा की स्‍पीकर नैन्‍सी पेलोसी के ताइवान की यात्रा पर संशय छाया

By अभिनय आकाश | Jul 21, 2022

एक कोल्ड ड्रिंक का फेमस एड है- डर सबको लगता है, गला सबका सूखता है... लेकिन अगर ये लाइन खुद को सुपरपावर मुल्क और दुनिया का चौधरी मानने वाले अमेरिका के बारे में कहा जाए तो छोड़ा अजीब जरूर लगेगा। लेकिन ताइवान पर किसी भी तरह की आक्रमक कार्रवाई के लिए चीन को अंजाम भुगतने की धमकी देने वाला अमेरिका बैकफुट पर नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नैन्सी पेलोसी के ताइवान दौरे को लेकर अहम टिप्पणी की है। बाइडेन के अनुसार अमेरिकी सैन्य अधिकारियों का मानना है कि प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी का इस समय ताइवान की यात्रा करना ठीक नहीं है। बाइडेन का बयान ऐसे समय में सामने आया है जब चीन ने हाल में ही धमकाते हुए कहा था कि अगर नैंसी, ताइवान गईं तो फिर कड़ा जवाब मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें: मनमोहन-बुश की सिविल न्यूक्लियर डील के 17 साल बाद भारत पर क्यों मेहरबान है अमेरिका

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता झाओ लिझियान अमेरिका पर आग उगलते हुए कहा था कि चीन इस कदम को उन कूटनीतिक समझौते का गंभीर उल्‍लंघन मानता है जो चीन और अमेरिका के बीच बेहतर रिश्‍तों के मकसद से हुए हैं। पेलोसी की यात्रा चीन की संप्रभुता तथा क्षेत्रीय अखंडता को गंभीर रूप से कमजोर करेगी और चीन तथा अमेरिका के रिश्तों की नींव पर भी इसका गंभीर असर पड़ेगा। साथ ही, इससे ताइवान के स्वतंत्र बलों को गलत संकेत मिलेगा।’’ झाओ ने कहा, ‘‘अगर अमेरिका ने गलत रास्ते पर चलना जारी रखा, तो चीन अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के लिए दृढ़ एवं कड़ी कार्रवाई करेगा। 

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत