डोभाल ने बुलाया, भारत आ रहे चीन के विदेश मंत्री

By अभिनय आकाश | Jun 19, 2026

चीन, रूस और ईरान समेत कई बड़े देश भारत में एक साथ जुटने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल मौका है ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की अहम बैठक का जो 22 और 23 जून को नई दिल्ली में होने वाली है। इस बैठक को सिर्फ एक औपचारिक बैठक नहीं बल्कि आने वाले समय की वैश्विक सुरक्षा और कूटनीति की दिशा तय करने वाला मंच माना जा रहा है। इस बैठक की मेजबानी भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल करेंगे। भारत इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है और इसी वजह से यह बैठक और भी महत्वपूर्ण हो जाती। इसमें ब्रिक्स के सभी सदस्य देशों के सुरक्षा और रणनीतिक अधिकारी शामिल होंगे और सबसे ज्यादा चर्चा चीन के विदेश मंत्री वांगी की मौजूदगी को लेकर है। वांगी ना सिर्फ चीन के विदेश मंत्री हैं बल्कि भारत चीन सीमा विवाद को लेकर बीजिंग के विशेष प्रतिनिधि हैं। 

इसे भी पढ़ें: India-China तनाव के बीच दिल्ली में अहम बैठक, Ajit Doval से मिलेंगे चीनी विदेश मंत्री Wang Yi

इस सम्मेलन में किन मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी? किस तरह का साझा एजेंडा बनेगा इन सभी पर चर्चा होने वाली है। वहीं सूत्रों के मुताबिक चीन के विदेश मंत्री वांगी का भारत आना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि चीन और भारत के बीच संवाद की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। खासकर सीमा विवाद के बाद बने हालातों में यह मुलाकात कूटनीतिक दृष्टि से अहम मानी जा रही है। उनके एनएसए अजीत डोभाल के साथ अलग से बातचीत की संभावना है। आपको बता दें ब्रिक्स का दायरा अब पहले से कहीं ज्यादा बढ़ चुका है। अब इसमें भारत, चीन, रूस, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ-साथ मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश शामिल हैं। यानी यह समूह अब वैश्विक दक्षिण की एक बड़ी आवाज बनकर उभर रहा है। कुल मिलाकर दिल्ली में होने वाली यह बैठक सिर्फ सुरक्षा चर्चा नहीं बल्कि यह बदलते वैश्विक शक्ति संतुलन की तस्वीर है। एक तरफ पश्चिमी देशों की राजनीति है तो दूसरी तरफ ब्रिक्स जैसे मंच पर उभरता हुआ नया वैश्विक ढांचा। भारत के लिए भी यह बैठक कूटनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है क्योंकि यह उसे एक ऐसे मंच पर केंद्र में लाती है जहां दुनिया की बड़ी ताकतें एक साथ बैठकर भविष्य की रणनीति तय करती हैं।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka: Easter Attack मामले में 15 दोषियों को 220-220 साल की बामशक्कत कैद

Purvanchal के जिलों में विकास के लिए World Bank संग शुरू होगी 2500 करोड़ की UP EDGE परियोजना

Allahabad High Court: कर्मचारियों को Santa Claus की टोपी पहनने के लिए बाध्य करना गलत

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद