Doval जोहानिसबर्ग में शीर्ष चीनी राजनयिक वांग यी से मिले, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2023

जोहानिसबर्ग।  राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में चीन के शीर्ष राजनयिक वांग यी से मिले और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। डोभाल और वांग की मुलाकात सोमवार को जोहानिसबर्ग में ‘फ्रेंड्स ऑफ ब्रिक्स’ की बैठक के इतर हुई। वांग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति में विदेश मामलों के आयोग कार्यालय के निदेशक हैं। डोभाल और उनकी मुलाकात इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में विदेश मंत्री एस जयशंकर और वांग के बीच बैठक के कुछ दिन बाद हुई। जयशंकर और वांग ने सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और अमन-चैन से संबंधित लंबित मुद्दों पर चर्चा की थी। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में पिछले तीन साल से सैन्य गतिरोध जारी है।

इसे भी पढ़ें: Algeria की जंगल में लगी आग, 10 सैनिकों सहित 25 लोगों की मौत

‘शिन्हुआ’ के अनुसार, वांग ने जोर देकर कहा कि चीन कभी आधिपत्य स्थापित करने का प्रयास नहीं करेगा और वह बहुपक्षवाद एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लोकतंत्रीकरण का समर्थन करने तथा अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के अधिक न्यायसंगत विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत सहित अन्य विकासशील देशों के साथ काम करने को तैयार है। इससे पहले, डोभाल ने सोमवार को ‘फ्रेंड्स ऑफ ब्रिक्स’ की बैठक में साइबर सुरक्षा से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया। एनएसए ने ब्रिक्स और ‘फ्रेंड्स ऑफ ब्रिक्स’ समूह के देशों के अपने समकक्षों के साथ कई द्विपक्षीय चर्चाएं भी कीं। दक्षिण अफ्रीका अगले महीने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। ब्रिक्स देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Mayawati की शर्त के बाद Ashok Siddharth ने राजनीति से लिया संन्यास

Jammu में हिरासत से भागा ड्रग तस्कर Jalandhar से फिर गिरफ्तार

Love Horoscope For 10 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Madhya Pradesh Toxic Liquor Tragedy | सागर में जहरीली शराब त्रासदी! मुख्यमंत्री यादव ने न्यायिक जांच के दिए आदेश, शीर्ष अधिकारियों पर गिरी गाज