By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 15, 2026
सीबीएसई बोर्ड के 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज यानी 15 अप्रैल को कक्षा दसवीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी 25 लाख छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी पड़ेगी।
आज यानी 15 अप्रैल को सीबीएसई 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस लेख में छात्रों की सहायता के लिए आसान स्टेप्स में रिजल्ट डाउनलोड के बताने जा रहे हैं-
- सबसे पहले आप सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करें।
- अब आपको होमपेज पर CBSE Board 10th Result 2026 की लिंक एक्टिव होगी, उस पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को अपनी डिटेल लॉगिन करनी है।
- डिटेल लॉगिन करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट भी निकालकर रख लें।
डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें 10वीं का रिजल्ट
अन्य वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट
- results.cbse.nic.in
- cbse.gov.in
- results.digilocker.gov.in
- umang.gov.in
- cbse.nic.in
SMS से इस तरह से डाउनलोड करें रिजल्ट
अगर वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक होने से आप अपना रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं, तो आप SMS के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट चेक करने के लिए 7738299899 नंबर पर cbse10 <स्पेस> रोल नंबर <स्पेस> जन्म तिथि (DDMMYYYY) <स्पेस> स्कूल नंबर <स्पेस> टाइप करके भेजना होगा।
पास होने के लिए इतने अंक जरूरी
सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में सफल होने के लिए विद्यार्थियों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना आवश्यक होता है। यदि कोई छात्र इस न्यूनतम अंक से कम स्कोर करता है, तो उसे असफल माना जाएगा। ऐसे छात्र अपने अंकों में सुधार के लिए सीबीएसई द्वारा मई माह में आयोजित होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।