दहेज प्रताड़ना-आत्महत्या मामला: फरार पूर्व राकांपा नेता और बेटा पुणे से गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2025

महाराष्ट्र के पुणे में बहू को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पूर्व नेता और उनके बेटे को शुक्रवार को यहां गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राकांपा प्रमुख अजित पवार ने बृहस्पतिवार को इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्होंने इस मामले में आरोपी पिता-पुत्र को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, राजेंद्र हगवणे की बहू वैष्णवी (26) ने 16 मई को पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड के बावधन इलाके में स्थित ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

वैष्णवी के माता-पिता ने आरोप लगाया कि उन्होंने शादी के समय 51 तोला (करीब 595 ग्राम) सोना, चांदी और एक एसयूवी गाड़ी हगवणे परिवार को दी थी। इसके बावजूद वैष्णवी को प्रताड़ित किया जा रहा था और जमीन खरीदने के लिए दो करोड़ रुपये लाने की खातिर उस पर दबाव बनाया जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृतका के पति शशांक, सास लता राजेंद्र हगवणे, ससुर राजेंद्र हगवणे, ननद करिश्मा और देवर सुशील के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की आत्महत्या के लिए उकसाने और घरेलू हिंसा से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस वैष्णवी के पति, सास और ननद को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि ससुर राजेंद्र और देवर सुशील फरार थे।

प्रमुख खबरें

CPIM ने सीएम वी. डी. सतीशन के विशेष विमान और मंत्रियों की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए

Gurugram के Chintels Paradiso Tower-J को गिराने की मंजूरी अभी बाकी, DTCP करेगा फैसला

AIIMS Jodhpur के शौचालय में पीजी छात्र मृत मिला, पुलिस को खुदकुशी का शक

Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन