DPIIT ने ई-कॉमर्स नीति के मसौदे पर आये सुझावों का अध्ययन शुरू किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2019

नयी दिल्ली।उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) राष्ट्रीय ई-कॉमर्स नीति के मसौदे पर विभिन्न पक्षों से मिली टिप्पणियों एवं सुझावों का अध्ययन शुरू कर चुका है। नीति के बारे में सुझाव देने की समयसीमा शुक्रवार को समाप्त हो रही है। सूत्रों ने कहा कि डीपीआईआईटी का इरादा समयसीमा बढ़ाने का नहीं है। विभाग इससे पहले विभिन्न पक्षों की मांग पर समयसीमा को नौ मार्च से बढ़ाकर 29 मार्च कर चुका है।

सूत्रों ने कहा कि अगले महीने से लोकसभा चुनाव के शुरू होने और आचार संहिता लागू होने के कारण नीति को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया नयी सरकार के गठन तक टल सकती है क्योंकि इसके लिये केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी की जरूरत होगी। विभाग इस महीने नीति के बारे में विभिन्न पक्षों के साथ परामर्श कर चुका है। परामर्श के दौरान कई पक्षों ने डेटा संबंधित मुद्दों को लेकर अलग नीति की मांग की है। 

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश