DPIIT की FTA पर विशेष कार्यशाला 22 सितंबर को, पीयूष गोयल करेंगे अध्यक्षता

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 20, 2026

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) 22 सितंबर यानी मंगलवार को हितधारकों के साथ एक दिन की कार्यशाला का आयोजन करेगा। इस कार्यशाला में कारोबार सुगमता, मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) से जुड़े अवसरों तथा व्यापार प्रक्रियाओं को सरल और सुगम बनाने के लिए किए जा रहे सुधारों पर चर्चा की जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि कार्यशाला की अध्यक्षता वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल करेंगे।

इसमें एफटीए, कारोबार सुगमता और नियामकीय अनुपालन से जुड़ी पहल की जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला के दौरान उद्योग संगठन और निर्यात संवर्धन परिषदों से जमीनी स्तर पर सामने आ रही समस्याओं तथा प्रक्रियागत अड़चनों के बारे में सुझाव भी लिए जाएंगे। वाणिज्य विभाग इससे पहले भी मुक्त व्यापार समझौतों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इसी तरह की कार्यशाला आयोजित कर चुका है।

भारत ने ब्रिटेन, ओमान, यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए), ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सहित कई देशों और समूहों के साथ ऐसे समझौते लागू किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्यापार समझौता अगले महीने से प्रभावी होने की उम्मीद है। वहीं, भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) व्यापार समझौते पर दिसंबर तक हस्ताक्षर होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Microsoft Outage Impact: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप, 3 उड़ानें रद्द, 2 लेट

Nvidia के पूर्व प्रमुख Jensen Huang के एक और महिला कर्मी से संबंधों का खुलासा

चुनाव जीतने में माहिर BJP कार्यकर्ताओं को पद देने में फिसड्डी क्यों है? खाली पड़े पदों को भरने में सुस्ती क्यों दिखा रही है मोदी सरकार?

राजस्थान में Panchayat Election के चौथे चरण की वोटिंग शनिवार को, 25 जिलों में तैयारी