Microsoft Outage Impact: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप, 3 उड़ानें रद्द, 2 लेट

By अभिनय आकाश | Nov 13, 2026

वैश्विक माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के कारण भारत में एयरलाइन संचालन प्रभावित हुआ है, जिसके चलते स्पाइसजेट ने दिल्ली से तीन उड़ानें रद्द कर दी हैं। खबरों के अनुसार, स्पाइसजेट ने दिल्ली से पुणे, लेह और मुंबई जाने वाली तीन उड़ानें रद्द की हैं। स्पाइसजेट की दो उड़ानें - दिल्ली-दरभंगा और दिल्ली-मुंबई विलंबित हुई हैं। दिल्ली हवाई अड्डे ने एक पोस्ट में बताया, कृपया ध्यान दें, स्पाइसजेट एयरलाइंस को परिचालन संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति और यात्रा योजनाओं के बारे में नवीनतम जानकारी के लिए सीधे स्पाइसजेट से संपर्क करें। आपके धैर्य और समझ के लिए धन्यवाद।

इसे भी पढ़ें: Microsoft ने बैकएंड Server ठप होने की जांच शुरू की, किसी साजिश से किया इनकार

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के कारण इंडिगो को भी कामकाज से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। एक्स पर एक पोस्ट में एयरलाइन ने बताया कि उनकी ईमेल सपोर्ट सेवाएं फिलहाल प्रभावित हैं और हो सकता है कि उन्हें आपके ईमेल न मिल पाएं। एयरलाइन ने कहा कि अन्य सभी सपोर्ट चैनल उपलब्ध हैं। किसी भी जरूरी मदद के लिए, कृपया हमारी वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए '6E Skai' से संपर्क करें। असुविधा के लिए हमें खेद है, और हम आपके धैर्य और समझ के लिए आभारी हैं। इस बीच, एयर इंडिया माइक्रोसॉफ्ट में चल रही खराबी (आउटेज) पर बारीकी से नज़र रख रही है। एयरलाइन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हमारे उड़ान संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है और फिलहाल हमारे किसी भी संचार माध्यम (कम्युनिकेशन चैनल) पर कोई प्रभाव नहीं है। बिना किसी रुकावट के सेवाएं जारी रखने के लिए, हमने अपने ईमेल को अस्थायी रूप से दूसरे रास्ते (रीरूट) से भेजने की व्यवस्था की है, ताकि सभी संदेश हम तक बिना किसी बाधा के पहुंचते रहें। हम अपने सामान्य 24 घंटे के समय-सीमा के भीतर ही सभी ईमेल का जवाब दे रहे हैं। सभी चैनल उम्मीद के मुताबिक काम कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: विमानन क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने को तैयार IndiGo, 2028 से बेड़े में जुड़ेंगे A350 विमान
माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से दुनिया भर में हजारों लोग प्रभावित


12 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट के प्लेटफॉर्म - आउटलुक, टीम्स, कोपायलट और माइक्रोसॉफ्ट 365 - अभी भी काम नहीं कर रहे हैं। आउटेज ट्रैकर 'डाउनडिटेक्टर' पर लगभग 1.3 लाख उपयोगकर्ताओं ने दोपहर 1 बजे (US समय) के तुरंत बाद आउटलुक का इस्तेमाल करने में आ रही समस्याओं की रिपोर्ट की। हजारों उपयोगकर्ताओं ने माइक्रोसॉफ्ट के वर्कप्लेस मैसेजिंग ऐप 'टीम्स', AI असिस्टेंट 'कोपायलट' और माइक्रोसॉफ्ट 365 की अन्य सेवाओं में भी दिक्कतें आने की बात कही है। इस खबर को लिखे जाने के समय तक, माइक्रोसॉफ्ट का आउटलुक प्लेटफॉर्म अभी भी काम नहीं कर रहा है। इस समस्या को स्वीकार करते हुए, माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि उसे जानकारी है कि अमेरिका (Americas) क्षेत्र में उपयोगकर्ता कई अलग-अलग तरीकों से 'एक्सचेंज ऑनलाइन' मेलबॉक्स को एक्सेस करने में परेशानी का सामना कर रहे हैं। एक्स पर एक पोस्ट में कंपनी ने कहा कि हम उन रिपोर्टों की जांच कर रहे हैं जिनमें बताया गया है कि अमेरिका क्षेत्र में उपयोगकर्ता कई तरीकों से 'एक्सचेंज ऑनलाइन' मेलबॉक्स को एक्सेस करने में दिक्कतें आ रही हैं। अधिक जानकारी माइक्रोसॉफ्ट 365 एडमिन सेंटर में EX1550543 के तहत देखी जा सकती है। कंपनी ने आगे कहा कि हम इस समस्या के असर को कम करने के लिए काम कर रहे हैं। हमने पुष्टि की है कि यह समस्या किसी भी क्षेत्र के उपयोगकर्ताओं के लिए माइक्रोसॉफ्ट 365 सर्विस कनेक्टिविटी को प्रभावित कर सकती है। इस बारे में और जानकारी माइक्रोसॉफ्ट 365 एडमिन सेंटर में EX1550543 के तहत दी जाएगी।"

प्रमुख खबरें

Farooq Abdullah ने फिर रागा Pakistan के साथ वार्ता का अलाप, बोले- बंदूकें शांत होने का इंतजार करेंगे तो देर हो जायेगी

Mumbai Air Quality: बीएमसी 22 करोड़ रुपये में लगाएगी 5 नए मॉनिटरिंग स्टेशन

Instagram पर बोले राहुल गांधी, PM मोदी करा रहे मेरा Phone Tap, बहस में करूंगा साबित

Nvidia के पूर्व प्रमुख Jensen Huang के एक और महिला कर्मी से संबंधों का खुलासा