1000 एकड़ में तैयार की जाएगी फिल्म सिटी, योगी सरकार ने दी DPR को मंजूरी

By निधि अविनाश | Aug 26, 2021

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी के लिए विकास के एक हाइब्रिड मॉडल के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। डीपीआर बनाने वाली कंपनी तीन हफ्ते के अंदर बिड डाक्यूमेंट को तैयार करेगी जिसके बाद ग्लोबल टेंडर जारी किया जाएगा। हिंदी अखबार NBT में छपी एक खूर के मुताबिक, तीन चरणों में तैयार किए जाने वाली यह फिल्म सिटी की कंपनी का चयन 31 दिसंबर तक किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग के चलते ऑनर किलिंग मे लड़की का पिता गिरफ्तार

आपको बता दें कि यह मंजूरी फिल्म सिटी के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है, जिसके 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे के साथ आने की उम्मीद है। यह परियोजना फिल्म निर्माण के सभी चरणों को प्रोत्साहित करेगी और जनता को विभिन्न मनोरंजन प्रदान करेगी। फिल्म सिटी को तैयार करने वाली कंपनी के साथ 40 साल का एग्रीमेंट होगा और इसे तीन चरणों में तैयार किया जाएगा। पहले चरण में फिल्म स्टूडियो, खुला एरिया, एम्यूजमेंट पार्क, विला आदि तैयार किए जाएंगे। अथॉरिटी अधिकारियों के मुताबिक, पहल चरण में ही फिल्म शूंटिग से जुड़ी 80 फीसदी का काम तैयार कर दिया जाएगा।फिर हॉस्पिलिटी, रिजॉर्ट व अन्य व्यापारिक गतिविधियों को तैयार किया जाएगा वहीं  तीसरे चरण में रिटेल डिवेलपमेंट होगा।

प्रमुख खबरें

विकसित देशों में भारत से 6 गुना ज्यादा प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन, PM मोदी ने जलवायु परिवर्तन और वैश्विक एलायंस को लेकर दिया बड़ा संदेश

क्या इंसानों के नियंत्रण से बाहर निकल चुका है Artificial Intelligence (AI)? Google Gemini का कारनामा देख कांप उठा पूरा टेक जगत

DUSU Election Result: अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास 114 वोटों से आगे

Kanishka Bombing की फाइल बंद करने की तैयारी, 41 साल से प्रतीक्षा कर रहे लोगों को न्याय नहीं दिला पाया Canada !