IIMC के कार्यक्रम में बोले डॉ बजाज, गांधी के अर्थशास्त्र से होगा 'आत्मनिर्भर भारत' का निर्माण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2022

नई दिल्ली। सेंटर फॉर पॉलिसी स्टडीज के निदेशक डॉ. जे.के. बजाज ने विकास के वर्तमान मॉडल पर चर्चा करते हुए कहा है कि भारत को आत्मनिर्भर बनाना महात्मा गांधी का सपना था और इस 'आत्मनिर्भर भारत' का निर्माण तभी होगा, जब गांवों का विकास होगा। उन्होंने कहा कि गांधीजी का आर्थिक दर्शन स्थिर नहीं, बल्कि जीवंत और व्यापक रहा है। यह तकनीक केंद्रित नहीं है, बल्कि जन केंद्रित है। इसलिए उन्होंने गांवों के आर्थिक विकास पर ध्यान दिया। डॉ. बजाज शुक्रवार को भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'शुक्रवार संवाद' को संबोधित कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: नेताजी ने आजाद हिंद रेडियो पर गांधी को कहा था पहली बार 'राष्ट्रपिता': प्रो. कृपाशंकर चौबे

डॉ. बजाज के अनुसार गांधीजी की सामाजिक-आर्थिक व्यवस्था धर्म, प्रेम, नैतिकता और ईश्वरीय भावना पर आधारित है। उन्होंने 'नर सेवा' को 'नारायण सेवा' मानकर दलितों और दरिद्रों के उद्धार को अपने जीवन का ध्येय बनाया। गांधी के अनुसार अहिंसा नैतिक जीवन जीने का मूलभूत तरीका है। यह सिर्फ आदर्श नहीं, बल्कि यह मानव जाति का प्राकृतिक नियम है।

इसे भी पढ़ें: प्रो. संजय द्विवेदी बोले- देश में आज समाधान परक पत्रकारिता की जरूरत

डॉ. बजाज ने कहा कि महात्मा गांधी ने इंसान की लगातार बढ़ती इच्छाओं को आधुनिक सभ्यता के लिए खतरा बताया था। अपनी पुस्तक 'हिंद स्वराज' में उन्होंने लगातार हो रही खोजों के कारण पैदा हो रहे उत्पादों को संपूर्ण मानवता के लिए नुकसानदायक बताया था। गांधीजी का दृष्टिकोण था कि लालच और जुनून पर अंकुश लगना चाहिए और टिकाऊ विकास का केंद्र बिंदु समाज की मौलिक जरूरतों को पूरा करना होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डीन (छात्र कल्याण) प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार ने किया एवं स्वागत भाषण डीन (अकादमिक) प्रो. (डॉ.) गोविंद सिंह ने दिया। धन्यवाद ज्ञापन आईआईएमसी, कोट्टायम कैंपस के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिलकुमार वाडावतूर ने किया।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने जीता 10m Air Pistol Mixed Team स्वर्ण

Bhadrapada Anant Chaturdashi पर करें Lakshmi Narayan पूजन, इस विधि से मिलेगा व्रत का फल

Asian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड

Kusal Mendis के शतक से श्रीलंका ने England को दूसरे ODI में 16 रन से हराया