IIMC के 'शुक्रवार संवाद' कार्यक्रम में बोले डॉ. हेडा, जागरुकता से लगेगी ओमिक्रॉन वेरिएंट पर लगाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2021

नई दिल्ली। 'कोविड आरएक्स एक्सचेंज' के संस्थापक और भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर शशांक हेडा ने कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। डॉ. हेडा के अनुसार ओमिक्रॉन वेरिएंट डेल्टा और डेल्टा प्लस वेरिएंट से ज्यादा तेजी से अपना रूप बदलता है। ज्यादा म्यूटेशन की क्षमता रखने के कारण यह हमारे इम्यून सिस्टम पर हमला करता है। चिंता की बात यह है कि कोविड की दोनों डोज लगवा चुके लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। डॉ. हेडा शुक्रवार को भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'शुक्रवार संवाद' को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. हेडा के अनुसार ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों के शुरुआती लक्षणों में बुखार, बहुत ज्यादा थकान, सिर दर्द, बदन दर्द और गले में खराश आदि हो सकते हैं। हालांकि डेल्टा वेरिएंट की तरह गंध और स्वाद का जाना, पल्स रेट का बढ़ जाना और ऑक्सीजन लेवल में कमी आना जैसे लक्षण फिलहाल दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन से बचाव के लिए हमें अपनी डाइट में ऐसी चीजों का शामिल करना चाहिए, जिनमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी, जिंक और विटामिन सी मौजूद हों।

इसे भी पढ़ें: अपना रेडियो के विशेष कार्यक्रम का पोस्टर लोकार्पित, वरिष्ठ नागरिकों के लिए होगा सीरीज का प्रसारण

कार्यक्रम का संचालन आउटरीच विभाग के प्रमुख प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार ने किया एवं स्वागत भाषण प्रो. (डॉ.) सुनेत्रा सेन नारायण ने दिया। धन्यवाद ज्ञापन विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग की अकादमिक सहयोगी डॉ. निसा अस्करी ने किया।

प्रमुख खबरें

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी

Commonwealth Games जूडो: अस्मिता, हर्ष और यामिनी ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए

Muslims में Polygamy प्रथा पर Supreme Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Policy Consensus Centre रिपोर्ट: Import parity pricing से Aluminium MSMEs पर बढ़ा दबाव