डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने लिखा प्रशांत जी जरा धैर्य रखें, भाजपा पश्चिम बंगाल में 200 सीटें जीतेगी

By दिनेश शुक्ल | Dec 22, 2020

भोपाल। तृणमूल कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को डबल डिजिट तक पहुंचने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। उनके इस दावे पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रशांत जी थोड़ा धैर्य रखें, भाजपा 200 से अधिक सीटें जीतकर बंगाल में सुशासन और विकास लाएगी। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रशांत किशोर जैसे नॉन पॉलिटिकल लोग राजनीति के बारे में ज्यादा न बोलें तो बेहतर होगा। ये वही पीके हैं, जिन्होंने यूपी में खाट पंचायत करवाकर कांग्रेस की खाट खड़ी और अखिलेश यादव की साइकिल पंक्चर करवा दी थी। अब ये बंगाल में तृणमूल को भी तिनके की तरह उड़वा देंगे।

 

इसे भी पढ़ें: मोदी जी के नेतृत्व में वैश्विक महाशक्ति बनेगा भारतः शर्मा

 उल्लेखनीय है कि प्रशांत किशोर ने सोमवार को ट्वीट किया था कि- ‘भाजपा समर्थक कुछ मीडिया वाले इस तरह का माहौल बना रहे हैं, जैसे पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने वाली है। लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। भाजपा पश्चिम बंगाल में डबल डिजिट क्रॉस करने के लिए संघर्ष करेगी। जो लोग भी इस ट्वीट को पढ़ें, वे इसे सेव कर लें। अगर भाजपा दहाई अंकों से बेहतर करती है तो मैं ट्विटर छोड़ दूंगा।’ 

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं