कोरोना के डेल्टा स्वरूप को लेकर सचेत रहने की जरूरत, मौत के मामलों में आई काफी कमी: जो बाइडेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2021

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि देश में कोरोना वायरस से मौत के मामलों में टीकाकरण कार्यक्रम के कारण काफी कमी आई है, लेकिन देश को कोविड-19 के ‘डेल्टा’ स्वरूप को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। बाइडेन ने लोगों के टीकाकरण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि जिन मरीजों की कोविड-19 के कारण मौत हुई है और जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है, उनमें से ‘‘वस्तुत: सभी’’ वे लोग हैं, जिन्हें टीके नहीं लगे थे। अत्यधिक तेजी से संक्रमण फैलाने वाले ‘डेल्टा’ स्वरूप बी.1.617.2 का सबसे पहले भारत में गत दिसंबर में पता चला था और अब यह तेजी से दुनियाभर में फैल रहा है। अमेरिका के कुछ हिस्सों में संक्रमण के 80 प्रतिशत नए मामलों का कारण ‘डेल्टा’ स्वरूप है। 

इसे भी पढ़ें: चीन से मिल रही आक्रामक चुनौतियों से कैसे निपटेगी अमेरिका? बाइडेन और एंजेला मर्केल ने की बैठक 

बाइडेन ने कहा कि इसका अर्थ यह है कि सबसे सुरक्षित तरीका है कि टीका लगवाया जाए और ‘‘इसलिए हम अगले चरण में इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि जिन लोगों को टीका नहीं लगा है, उनका टीकाकरण कराया जाए।’’ उन्होंने कहा कि हम टीकाकरण में दुनिया की मदद करेंगे। हम केवल देश में ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी फिर से रोजगार पैदा करने और मध्यम वर्ग के विकास की कोशिश कर रहे हैं। इन देशों की अर्थव्यवस्था में सुधार हमारे हित में है।

प्रमुख खबरें

Trump बैन करेंगे डीजल, भारत की शरण में आएगा यूरोप! अब दुनिया के सबसे बड़े एनर्जी किंग मेकर बनने की आई बारी

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे