DRDO को मिली बड़ी कामयाबी, लेजर-गाइडेड ऐंटी टैंक मिसाइल का किया सफल परीक्षण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2020

नयी दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित फायरिंग रेंज से देश में विकसित लेजर निर्देशित एक टैंक विध्वंसक मिसाइल का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मिसाइल चार किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है। प्रयोगिक परीक्षण के तहत मंगलवार को अहमदनगर में स्थित आर्म्ड कोर सेंटर एंड स्कूल स्थित केके रेंज में एक एमबीटी अर्जुन टैंक से इस मिसाइल को दागा गया। अधिकारियों ने कहा कि लेजर निर्देशित टैंक विध्वंसक मिसाइल (एटीजीएम) से भारतीय सेना की युद्ध शक्ति महत्वूपर्ण रूप से बढ़ने की संभावना है, खासकर पाकिस्तान और चीन से लगती सीमाओं पर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एटीजीएम के सफल प्रायोगिक परीक्षण पर डीआरडीओ को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अहमदनगर में केके रेंज से एमबीटी अर्जुन टैंक से लेजर निर्देशित टैंक विध्वंसक मिसाइल का सफल प्रायोगिक परीक्षण करने के लिए बधाई, डीआरडीओ ! भारत को डीआरडीओ की टीम पर गर्व है जो निकट भविष्य में आयात निर्भरता कम करने की दिशा में कड़ा परिश्रम कर रही है।’’

इसे भी पढ़ें: रक्षा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी, दुश्मन देश के लिए काल बनेगा हाइपरसोनिक मिसाइल

अधिकारियों ने कहा कि एटीजीएम पूर्ण सटीकता के साथ लक्ष्यों को निशाना बनाती है। अर्जुन टैंक डीआरडीओ द्वारा विकसित तीसरी पीढ़ी का मुख्य युद्धक टैंक है। पुणे स्थित आयुध अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान ने उच्च ऊर्जा पदार्थ अनुसंधान प्रयोगशाला तथा उपकरण अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के सहयोग से इस मिसाइल का विकास किया है।

प्रमुख खबरें

RAW ने रची खालिस्तानी पन्नू की मौत की साजिश? वाशिंगटन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में अब क्या नया दावा कर दिया

Bijnor में वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर सवार दादा-पोते की मौत, सात अन्य घायल

Lok Sabha Election: युवा, किसान, महिला और स्वास्थ्य... देश की चार बड़ी पार्टियों के पिटारे में क्या-क्या है?

Kanguva - Sizzle Teaser | सूर्या की कंगुवा को सात देशों में वास्तविक जीवन के स्थानों पर किया गया शूट? Deets Inside