Honeymoon Destinations 2026: रोमांटिक हनीमून का सपना, 2026 में इन खूबसूरत जगहों पर बिताना खास पल, बजट भी जानें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2025

शादी के बाद हर कपल के लिए हनीमून सबसे ज्यादा खास और यादगार समय होता है। यही कारण है कि सही डेस्टिनेशन चुनना बेहद जरूरी होता है। ज्यादातर कपल्स हनीमून के लिए ऐसी जगह का चुनाव करना चाहते हैं, जहां खूबसूरत नजारे, रोमांस, निजी पल और शानदार अनुभव सबकुछ एक साथ मिले। जिन कपल्स की शादी इस वेडिंग सीजन में हो रही है, उनको अभी से अपने हनीमून डेस्टिनेशन का चुनाव कर लेना चाहिए। वहीं कपल्स 2026 के ट्रेंडिंग हनीमून डेस्टिनेशन की बुकिंग करवा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: नए साल के जश्न के लिए बजट में घूमने की 5 बेहतरीन जगहें, रोमांच से भरपूर होगा सफर

श्रीलंका

खूबसूरत प्राकृतिक नजारों और शांत बीचेस के बीच जो कपल्स रोमांटिक समय बिताना चाहते हैं, वह श्रीलंका आ सकते हैं। यह उन कपल्स के लिए परफेक्ट है, जो एक ही ट्रिप में जंगल, बीच, हिल स्टेशन और संस्कृति का मिश्रण चाहते हैं। यहां पर आप कैंडी की झीलें और मंदिर, बेंटोटा और मिरिसा के रोमांटिक बीच, एला के मनमोहक पर्वत और सफारी का लुत्फ उठा सकते हैं। श्रीलंका में हनीमून पैकेज पर करीब 1,60,000 रुपए खर्च हो सकता है।

मलेशिया

मलेशिया में आपको एडवेंचर और लग्जरी का परफेक्ट मिश्रण मिलेगा। यह जगह हर साल कपल्स की फेवरेट रही है। वहीं साल 2026 में भी मलेशिया ट्रेंड में है। ऐसे में अगर आप भी मलेशिया में हनीमून पर जाना चाहते हैं, तो प्रति कपल पैकेज की कीमत 1,30,000 रुपए हो सकती है। मलेशिया में कुआलालंपुर की नाइट लाइफ को एंजॉय करने का मौका मिलता है। इसके साथ ही पेट्रोनास टावर्स, जेंटिंग हाइलैंड्स की कूल वादियां और लैंहकॉवी के रोमांटिक बीच पर घूम सकते हैं। यहां पर खाना, वॉटर स्पोर्ट्स और शॉपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

वियतनाम

नेचर लवर्स के लिए वियतनाम स्वर्ग है। साल 2026 में यह जगह एशिया का सबसे तेजी से उभरता हुआ हनीमून डेस्टिनेशन बन सकता है। एशिया के सुंदर और पॉकेट फ्रेंडली रोमांटिक डेस्टिनेशन में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको वियतनाम को एक्सप्लोर करना चाहिए। कपल के लिए वियतनाम हनीमून डेस्टिनेशन का खर्च लगभग 170000 रुपए हो सकता है। यहां पर आने वाले कपल्स हा लॉन्ग बे में कैंडल लाइट क्रूज पर जा सकते हैं। होई एन और दा नांग की रोमांटिक सड़कों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा निन्ह बिन्ह की झील और पहाड़ों के शानदार और खूबसूरत दृश्य देख सकते हैं।

बाली

बता दें कि बाली इंडोनेशिया का रोमांटिक पैराडाइज है। हनीमून पर जाने वाले कपल्स की यह फेवरेट जगह है। यहां पर कल्चर, लग्जरी और रोमांस का परफेक्ट मिश्रण मिलता है। अगर आप बाली को अपने हनीमून के लिए चुन रहे हैं, यहां के उबुद के निजी पूल विला में स्टे केरं। कुटा और सेमिनायक नाइटलाइफ का लुत्फ जरूर उठाएं। बाली के झरनों के पास रोमांस कर सकेंगे। वहीं बीच पर सूर्यास्त का नजारा देखना न भूलें। आप यहां पर समुद्र तट पर रोमांटिक डिनर का लुत्फ जरूर उठाएं। बाली में हनीमून के लिए कपल का 1,70,000 पैकेज पर खर्च हो सकते हैं।

मॉरीशस

लग्जरी हनीमून का नंबर 1 ऑप्शन मॉरीशस को कहा जा सकता है। यह दुनिया के सबसे प्रीमियम हनीमून डेस्टिनेशन में गिना जाता है। मॉरीशस के ब्लू लगनूंस, व्हाइट सैंड बीच और रॉयल ट्रीटमेंट आपके हनीमून को मजेदार बना देंगे। मॉरीशस में मुख्य आकर्षण ग्रैंड बाई के बीच, कैटामरैन क्रूज, उत्तरी द्वीप यात्रा, कोरल रीफ्स में स्नॉर्कलिंग है। मॉरीशस में हनीमून के लिए कपल को करीब 2,50,000 रुपए पैकेज पर खर्च करना पड़ सकता है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump की Stone Age वाली धमकी पर भड़का Iran, कहा- हम 7000 साल पुरानी सभ्यता

Iran के एक्शन पर EU सख्त, Ursula बोलीं- Global Economic Stability खतरे में है।

जेवर के विकास को नई रफ्तार: विधायक धीरेन्द्र सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की चोला स्टेशन पर अहम चर्चा

West Asia Conflict का असर: 6 लाख से ज्यादा भारतीय लौटे वतन, सरकार ने जारी किए आंकड़े