डीआरआई ने अहमदाबाद में 1.3 किलोग्राम सोना जब्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2025

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान में छुपाया गया सोना जब्त करने के बाद तस्करी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि सफेद टेप में लिपटासोना एक यात्री सीट के नीचे ‘लाइफ जैकेट पाउच’ के अंदर छुपाया गया था। इसके बाद जांच के दौरान, अहमदाबाद में कैफे चलाने वाले एक व्यक्ति की पहचान गिरोह के प्रमुख समन्वयक के रूप में हुई।

बयान के अनुसार, जांच से पता चला कि एक प्रतिष्ठित विमानन कंपनी के दो कर्मचारी - एक वरिष्ठ कार्यकारी (सुरक्षा) और एक सहायक प्रबंधक (सुरक्षा) - तस्करी के प्रयास में शामिल पाए गए। जांच से पता चला कि गिरोह ने पिछले दो महीनों में 10 से अधिक बार लगभग 16 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की तस्करी की है।

प्रमुख खबरें

Aman Sehrawat और Antim Panghal एशियाई कुश्ती के फाइनल में पहुंचे

Prabhasakshi NewsRoom: America ने Iran को फिर से घेरा! Trump ने तीसरा विमानवाहक पोत और 10 हजार सैनिक भेजे, दुनिया टेंशन में

पूर्व निशानेबाज Rajeshwari Kumari चुनी गईं OCA Athletes Committee की सदस्य

ठाणे में प्रदीप पूर्णेकर मर्डर केस: परिजनों ने CBI जांच और हत्यारों को फांसी की मांग की