DRI ने Red Sandalwood की 15 मीट्रिक टन लकड़ी जब्त की, चार गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2025

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने 6.26 करोड़ रुपये मूल्य की 15 मीट्रिक टन लाल चंदन की लकड़ी जब्त की है। वित्त मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार, आरोपियों की योजना लाल चंदन का अवैध रूप से निर्यात करने की थी।

वित्त मंत्रालय ने बताया कि लाल चंदन की लकड़ियां विभिन्न गोदामों से जब्त की गईं और इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विदेशी व्यापार नीति के तहत लाल चंदन के निर्यात पर प्रतिबंध है।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, डीआरआई के अधिकारियों को खुफिया जानकारी मिली थी कि चेन्नई और इसके आसपास के विभिन्न गोदामों में लाल चंदन को गुप्त रूप से रखा गया है और इसे दिल्ली के मार्ग से निर्यात करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने नौ से 11 दिसंबर के बीच तीन परिसरों में तलाशी अभियान चलाया।

मंत्रालय ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चार लोगों में मुख्य सरगना, लाल चंदन की पैकिंग और परिवहन में शामिल उसके दो सहयोगी और आपूर्तिकर्ता पक्ष का एक मध्यस्थ शामिल हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Mount Abu Budget Trip: सिर्फ 10 हजार में ऐसे करें ट्रिप प्लान, एक भी रुपया नहीं होगा एक्स्ट्रा खर्च।

Taiwan Strait में फिर बढ़ा तनाव, China के 13 फाइटर जेट और 6 जहाजों ने की घेराबंदी

Valentines Week Special । खत्म होगा Singles का इंतजार क्योंकि Love Life में आने वाली है बहार

Jamnagar एयरबेस पर गरजे South Korean फाइटर जेट्स, Black Eagles टीम की IAF ने की जोरदार मेजबानी