सेहत के लिए अमृत के सामान है जौ का पानी, रोजाना सेवन से दूर होंगी ये बीमारियाँ

By प्रिया मिश्रा | Feb 09, 2022

आजकल हर कोई फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं। स्वस्थ रहने के लिए लोग अपनी डाइट में तरह-तरह की चीज़ें शामिल करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जौ एक बहुत ही फायदेमंद अनाज है। जौ में विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैगनीज, सेलेनियम, जिंक, कॉपर, प्रोटीन, अमीनो एसिड, फाइबर  और कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। नियमित रूप से जौ का पानी पीने से स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आज के इस लेख में हम आपको जौ का पानी बनाने की विधि और इसके फायदों के बारे बताने जा रहे हैं-

जौ का पानी बनाने के लिए दो बड़े चम्मच जौ लें और इसे अच्छी तरह साफ कर लें। अब इसे करीब एक घंटे तक एक से दो कप पानी में भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद जौ के पानी को तीन-चार गिलास पानी में धीमी आंच पर उबाल लें। 15-20 मिनट उबलने के बाद गैस को बंद कर दें। फिर इस पानी के ठंडा करके दिनभर में एक से दो बार पिएं।

जौ का पानी पीने के फायदे

यूरीन से जुड़ी समस्याओं में जौ का पानी बहुत फायदेमंद होता है। जो लोग किडनी से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, उनके लिए भी जौ के पानी बहुत ही फायदेमंद है। 

जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, उनके लिए जाऊ के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। रोजाना जौ के पानी के सेवन से वेट लॉस में मदद मिलती है। इससे शरीर में जमा चर्बी तेजी से घटाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रूजुता दिवेकर से जानिए फायदेमंद प्री-वर्कआउट टिप्स

जौ के पानी का सेवन हमारे दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। जिम लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए जाऊ का पानी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। नियमित रूप से जौ के पानी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मदद मिलती है।  

डायबिटीज के मरीजों के लिए जौ के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। रोजाना जौ का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद मिलती है। जिन लोगों का शुगर लेवल हाई रहता है उनके लिए जौ के पानी का सेवन काफी असरदार साबित हो सकता है। 

जौ का पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर में जमा हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। जौ का पानी पीने से बीमारियां दूर रहती हैं और यह हमारी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

NEET Exam पर Arvind Kejriwal की हाथ जोड़कर अपील, सभी CM छात्रों के लिए बसें Free करें

Twisha Sharma Case: 13 दिन बाद आज अंतिम संस्कार, Delhi AIIMS की Postmortem रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज?

Eid Look 2026: कम बजट में पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक, ट्रेंड में हैं ये ज्वेलरी सेट्स

Norway Chess में Gukesh vs Carlsen की जंग, क्या किंग को मात देंगे विश्व चैंपियन?