Home Remedies: रोजाना धनिया-अजवाइन का पानी पीने से मिलेंगे कई फायदे, शरीर से निकल जाएगा टॉक्सिन्स पदार्थ

By अनन्या मिश्रा | Mar 07, 2024

हर भारतीय किचन में धनिया और अजवाइन जरूर मिलता है। धनिया और अजवाइन में चमत्कारिक गुण पाए जाते हैं। यह मसाले न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करते हैं, बल्कि कई बीमारियों और परेशानियों के लिए भी फायदेमंद होता है। धनिया और अजवाइन के पानी का रोजाना सेवन करने से बहुत लाभ होते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि रोजाना अजवाइन और धनिया पानी के सेवन से क्या-क्या फायदा मिलता है।

धनिया और अजवाइन का पानी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। अजवाइन में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। इसके उपयोग से शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक होता है और वेट लॉस में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें: Home Remedies for Thick Eyebrows: पतली आईब्रो को घना बनाने के लिए अपनाएं ये 5 नेचुरल उपाय

वहीं धनिया में पाए जाने वाले गुण किडनी और पेशाब से जुड़ी परेशानियों के लिए फायदेमंद होता है।

कंट्रोल करें ब्लड शुगर

रोजाना धनिया-अजवाइन वाले पानी का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल होता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी होता है। 

दिल को रखें हेल्दी

रोजाना सुबह खाली पेट धनिया और अजवाइन वाले पानी का सेवन करने से दिल हेल्दी रहता है। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। 

डाइजेशन में लाभकारी

धनिया और अजवाइन के पानी का सेवन करने से डाइजेशन दुरुस्त रहता है। इसमें पाए जाने वाले गुण डाइजेशन को सही करने और पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे- कब्ज, एसिडिटी और अपच में फायदेमंद होते हैं।

रोजाना सुबह खाली पेट इस पानी के सेवन से पेट से जुड़ी परेशानियों में फायदा मिलता है।

यह पानी वेट कम करने में लाभकारी होता है। डिटॉक्स वॉटर का सेवन करने से शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा चर्बी तेजी से बर्न होती है। धनिया और अजवाइन में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मेटाबॉलिज्म को ठीक रखता है। वहीं वेट लॉस के लिए इस पानी का खाली पेट सेवन करना चाहिए।

डिटॉक्सीफाई होगी बॉडी

बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए धनिया और अजवाइन से अच्छी और कोई ड्रिंक नहीं होती है। इसमें मौजूद गुण शरीर को डिटॉक्सीफाई करने के साथ ही प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाती है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

धनिया और अजवाइन में मौजूद गुण से बॉडी को इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। इसका सेवन रोजाना सुबह करना चाहिए। इससे शरीर के टॉक्सिन्स पदार्त बाहर निकल जाते हैं। यह स्किन को हेल्दी रखता है और स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करता है।

बालों के लिए लाभकारी

इसके अलावा धनिया और अजवाइन के पानी का इस्तेमाल बालों के लिए भी लाभकारी होता है। क्योंकि अजवाइन और धनिया में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, इससे बाल लंबे, घने और मजबूत होते हैं। साथ ही बालों का झड़ना कम हो जाता है।

थायराइड का रामबाण इलाज

थायराइड के मरीजों को धनिया और अजवाइन का पानी रामबाण इलाज की तरह काम करता है। 

ऐसे बनाएं धनिया-अजवाइन का पानी

धनिया-अजवाइन को पहले पानी में भिगो दें।

फिर इसको अच्छे से उबाल लें और छानकर सेवन करें।

आप चाहें तो धनिया-अजवाइन के पाउडर से भी पानी बना सकते हैं।

प्रमुख खबरें

सलमान खुर्शीद ने Rahul Gandhi के बयान का किया समर्थन, Foreign Policy पर उठाए सवाल

EC के कामकाज पर Punjab Assembly में प्रस्ताव पास, गड़बड़ी मिलने पर आपराधिक कार्रवाई की मांग

Festive Season में घंटों लगे Makeup और थकान से Dry Skin न हो, फॉलो करें ये स्किनकेयर टिप्स

Starlink को भारत में न मिले ब्रॉडबैंड लाइसेंस, Swadeshi Jagran Manch ने की केंद्र से मांग