लहसुन-प्याज का पानी पीने से स्वास्थ्य को मिलते हैं जबरदस्त फायदे

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 11, 2025

 खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण हेल्थ पर काफी असर पड़ता है। हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए अपने आहार में लहसुन-प्याज का पानी पीने से कई फायदे मिलते हैं। किचन में मौजूद लहसुन और प्याज किसी रामबाण से कम नहीं है।  इसमें औषधीय गुणों मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए सबसे बढ़िया माना जाता है। 

इम्यूनिटी बूस्ट होती है

एक्सपर्ट के अनुसार, कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए लहसुन और प्याज के पानी का सेवन किया जा सकता है। दोनों सामग्रियों में रोगाणुरोधी गुण होते हैं जो संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकते हैं और शरीर की प्राकृतिक रक्षा तंत्र को मजबूत कर सकते हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल होता है

लहसुन-प्याज के पानी का सेवन करने से हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भूमिका निभा सकता है। लहसुन और प्याज दोनों के अर्क में डायबिटीज को कंट्रोल करता है।

दिल को स्वस्थ बनाएं रखें

लहसुन और प्याज का पानी दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। विशेष रूप से, दोनों सामग्रियों में ऑर्गेनोसल्फर यौगिक होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में भूमिका निभाता है।

स्वस्थ पाचन को बढ़ावा दें

 लहसुन और प्याज का पानी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है। एक्सपर्ट के मुताबिक लहसुन और प्याज का पानी पीने से पाचन एंजाइमों के उत्पादन को उत्तेजित करने में सहायता करता है, जो एक स्वस्थ पाचन तंत्र में योगदान देता है।

त्वचा की चमक बढ़ाता है

प्याज और लहसुन विशेष रूप से क्वेरसेटिन से पाया जाता हैं, यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट जो कोशिकाओं को क्षति से बचाता है। यह त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है और इसे सूरज की क्षति से बचाता है।

लहसुन और प्याज का पानी कैसे बनाएं

इसके लिए सबसे पहले आप एक पैन लें और उसमें लहसुन को दो कलियां और आधा प्याज डालें और पानी को अच्छी तरह से उबाल लें। जब पानी उबल जाएं और पानी को छान लें। इसके बाद इसका आप सेवन कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

West Bank में गोलीबारी के बाद Netanyahu कार्यालय ने दिया पूर्ण बंदी की तैयारी का निर्देश

Bikaner House विवाद: Shashi Tharoor ने Raihan Vadra की प्रदर्शनी से फोटो हटाने पर उठाए सवाल

Chirag Paswan ने Rice Industry को बताया अहम, FTA से भारत बनेगा Global Food Basket

Manoj Jarange के 500 करोड़ रुपये वाले ऑडियो क्लिप की फॉरेंसिक जांच कराएगी महाराष्ट्र सरकार