सेहत के लिए फायदेमंद है रेड वाइन, सीमित मात्रा में पीने से होते हैं ये गजब के फायदे

By प्रिया मिश्रा | Feb 22, 2022

सेहत के लिए शराब और नशीले पदार्थों का सेवन हानिकारक माना जाता है। लेकिन डॉक्टर्स का कहना है कि अगर किसी भी नशीले पदार्थ कंसेवां दवा के रूप में किया जाए तो स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। अगर शराब की बात करें तो रेड वाइन हमारी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है। इसमें मैग्नीशियम, आयरन विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद हैं। आज के इस लेख में हम आपको रेड वाइन पीने के फायदे बताने जा रहे हैं-

रेड वाइन के सेवन से डिप्रेशन और तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है जिससे फ्री रेडिकल के नुकसान से बचाव होता है जिससे डिप्रेशन और स्ट्रेस जैसी बीमारियों में लाभ होता है।

वाइन पीना हमारे दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा साबित हो सकता है। इससे शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, जो दिल के लिए फायदेमंद होता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।

इसे भी पढ़ें: इटिंग डिसऑर्डर को ठीक करने में मददगार हैं यह योगासन, जानिए

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी रेड वाइन का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इससे ब्लड शुगर लेवल कम होता है और इन्सुलिन रेजिस्टेंस में कमी आती है। इससे वजन को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है।

रेड वाइन के सेवन से कैंसर का जोखिम भी कम होता है। हफ्ते में तीन से चार बार रेड वाइन पीने से कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में मदद मिलती है।

वाइन का सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इससे पेट के बैक्टीरिया खत्म होते हैं और पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान