ओडिशा के अंगुल में बस और डंपर की टक्कर में चालक की मौत, अन्य पांच घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2024

भुवनेश्वर। ओडिशा के अंगुल जिले में मंगलवार की सुबह एक बस और डंपर के टकरा जाने से बस चालक की मौत हो गई जबकि अन्य पांच यात्री घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सड़क हादसा जारापाड़ा चौराहे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-55 पर हुआ था। पुलिस ने बताया कि बस में 25 यात्री सवार थे और वाहन छत्तीसगढ़ के कोरबा से पुरी की ओर जा रहा था। पुलिस ने बताया कि डंपर सड़क किनारे खड़ा था तभी बस ने पीछे से इसमें टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

प्रमुख खबरें

Punjab Police ने ED से मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूरे दस्तावेज और योग्य अधिकारी भेजने को कहा

NHRC ने Gujarat सरकार को दिया निर्देश, पीड़ित महिला को दें 7.5 लाख रुपये मुआवजा

Manoj Jarange ने सलाइन और पानी लेने पर दी सहमति, अनशन रहेगा जारी

Odisha के Balasore में Subarnarekha River का कहर, 129 गांव डूबे और हाई अलर्ट