Jharkhand । मिट्टी का ढेर धंस जाने से दो आदिवासी महिलाओं की मौत

digging soil in Jharkhand
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

झारखंड के धनबाद जिले में मिट्टी का ढेर धंस जाने से दो आदिवासी महिलाओं की मौत हो गई। यह घटना झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 200 किलोमीटर दूर वेलवाबेरा में हुई। मृतक महिलाओं की पहचान 30 वर्षीय पेटिसन देवी और 25 वर्षीय शांति देवी के रूप में हुई है।

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले में मिट्टी का ढेर धंस जाने से दो आदिवासी महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 200 किलोमीटर दूर वेलवाबेरा में हुई। मृतक महिलाओं की पहचान 30 वर्षीय पेटिसन देवी और 25 वर्षीय शांति देवी के रूप में हुई है। मनियाडीह थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे हुई। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री चार जून के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज करेंगे : J P Nadda

उन्होंने कहा कि पेटिसन देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शांति देवी ने सोमवार रात धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि चार महिलाएं अपने घरों की मरम्मत के लिए गहरी सुरंग में मिट्टी खोद रही थीं। उन्होंने बताया कि अचानक मिट्टी का ढेर धंस गया और चारों महिलाएं मलबे की चपेट में आ गईं। पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो महिलाएं मामूली रूप से घायल हुईं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़