Driving Tips: Highways पर गाड़ी चलाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, सुरक्षित सफर के लिए हैं बहुत जरूरी

By अंकित सिंह | Dec 16, 2023

हमारे देश में सड़कों का जाल जबरदस्त तरीके से बिछाया जा रहा है। वर्तमान में देखें तो एक्सप्रेसवे और हाईवे का कल्चर पूरी तरीके से देश में छाया हुआ है। लगातार अच्छी सड़को का निर्माण किया जा रहा है। हालांकि, दुर्भाग्यपूर्ण यह भी है कि देश में रोड एक्सीडेंट के मामलों में भी वृद्धि देखी जाती रही है। कई बार छोटी-छोटी असावधानियों की वजह से हमें परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिसका पालन कर आप हाईवे पर सुरक्षित और मंगलमय यात्रा सुनिश्चित कर सकते हैं। 

- स्पीड को हमेशा नियंत्रित रखें। कार या बाइक को उतनी ही रफ्तार में चलाएं जितना आपसे कंट्रोल हो सकता है। तेज रफ्तार कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकती है। हाईवे पर चलते वक्त स्पीड का विशेष रूप से ध्यान रखना होता है। साथ ही साथ सामने वाली गाड़ी की स्पीड पर भी आपकी नजर बनी रहनी चाहिए। अचानक एक्सीलेटर बढ़ाने की वजह आपको धीरे-धीरे बढ़ाना चाहिए।

- हो सके तो हाईवे और एक्सप्रेस वे पर ओवरटेक करने से बचे। इसके साथ ही जो जरूरी दिशा निर्देश लिखे गए हैं उनका भी पालन करें। अगर कोई मोड़ आता है तो वहां ओवरटेक ना करें।

इसे भी पढ़ें: Bike Buying Tips: नई बाइक खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना बाद में होगा पछतावा

- सामने वाले वाहनों से एक उचित दूरी बनाकर रखें। हाईवे पर ओवरटेक करने के लिए थर्ड राइट लेने को सुनिश्चित की गई है। इसका भी हमेशा से आप पालन करें। 

प्रमुख खबरें

Gujarat Rent Bill कभी लागू नहीं होगा, वकीलों की हड़ताल पर High Court में बोले महाधिवक्ता

London से Chicago जा रही British Airways की फ्लाइट में आपात स्थिति, Heathrow पर सुरक्षित उतरा

SIR मतदाता सूची से बाहर हुए लोग मुश्किल में, Bombay High Court ने Election Commission को घेरा

Nirmala Sitharaman बोलीं, India US Trade वार्ता में ठहराव, आगे छूट देना कठिन