मिस्र के बंदरगाह पर ड्रोन हमले के बाद प्राकृतिक गैस ले जा रहे दो जहाजों में लगी आग

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 30, 2026

बगदाद, 29 जुलाई (एपी) मिस्र के एक बंदरगाह पर ड्रोन हमलों के बाद प्राकृतिक गैस ले जा रहे दो जहाजों में आग लग गई। एक समुद्री सुरक्षा कंपनी ने यह जानकारी दी। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब पश्चिम एशिया में कई मोर्चों पर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है।

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन ड्रोन हमलों के लिए कौन जिम्मेदार है। अमेरिका का करीबी सहयोगी और क्षेत्र में मध्यस्थ मिस्र पश्चिम एशिया के उन चुनिंदा देशों में से एक है, जो युद्ध के दौरान किसी भी पक्ष की सीधी सैन्य कार्रवाई से बचा रहा है। हालांकि, अगर इन हमलों के पीछे ईरान या उसके सहयोगियों की भूमिका की पुष्टि होती है, तो इससे संघर्ष और तेज हो सकता है।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को भारत आने का निमंत्रण, विदेश मंत्री ने कहा- सरकार कर रही विचार

हैदराबाद में महिला सह-प्रशिक्षु का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ओडिशा के उत्तर जिलों में बाढ़ का कहर, तीन लोगों की मौत और पांच लाख से अधिक लोग प्रभावित

तमिलनाडु: पलानी मुरुगन मंदिर की 100 करोड़ रुपये की जमीन धोखाधड़ी मामले में सीबी-सीआईडी ने चार लोगों को किया गिरफ्तार