सेना दिवस अवसर पर पहली बार किया गया ड्रोन अभियानों का प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2021

नयी दिल्ली।दिल्ली के करियप्पा मैदान में शुक्रवार को सैन्य दिवस परेड के दौरान भारतीय सेना के ड्रोनों ने ‘कामिकाजी’ हमलों और प्राथमिक उपचार आपूर्ति अभियानों का अभ्यास किया। कामिकाजी हमलों के दौरान दुश्मन के ठिकानों विशेषकर जहाजों में घुसकर आत्मघाती हमला किया जाता है। परेड में पहली बार ये ड्रोन पेश किये गए हैं। इसके अलावा इसमें उन्नत विमान रोधी हथियार प्रणाली ‘शिल्का’, ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली, पैदल सेना के युद्धक वाहन बीएमपी-2, टी-72 टैंक तथा एक साथ कई रॉकेट लांच करने वाली पिनाका प्रणाली का भी प्रदर्शन किया गया।

प्रमुख खबरें

UNSC Reform: 80 साल पुराना ढांचा अब बेअसर, भारत ने UN में सुरक्षा परिषद के विस्तार की मांग को फिर दोहराया

नागपुर पुलिस ने Nitin Gadkari के खिलाफ भ्रामक Social Media कैंपेन पर FIR दर्ज की

Kudankulam Nuclear Plant Breach: डार्क वेब पर ब्लूप्रिंट लीक, जांच में जुटी CERT-In और रिलायंस

P Chidambaram का BJP पर आरोप: 131वें बिल के लिए NCP(SP) और DMK को लुभा रही है!