Drones Spotted Near LoC | जम्मू- कश्मीर के पुंछ में एलओसी के पास देखे गए ड्रोन, तलाश अभियान जारी

By रेनू तिवारी | Aug 25, 2025

जम्मू-कश्मीर से जुड़ी पाकिस्तानी सेना के पास कुछ हरकत देखी रही। रविवार रात 9:15 बजे मेंढर सेक्टर में बालाकोट, लंगोटे और गुरसाई नाले के ऊपर उड़ते हुए लगभग छह ड्रोन देखे गए। सोमवार को सुबह होते ही बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस संक्षिप्त घुसपैठ के दौरान कोई हथियार या नशीले पदार्थ हवाई मार्ग से न गिराए गए हों। पिछले साल फरवरी में, पुलिस ने ऐसे ड्रोन द्वारा गिराई गई सामग्री की बरामदगी के लिए सूचना देने वाले को ₹3 लाख का इनाम देने की घोषणा की थी।

जम्मू कश्मीर के पुंछ में एलओसी के पास देखे गए ड्रोन 

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात 9.15 बजे मेंढर सेक्टर के बालाकोट, लांगोटे और गुरसाई नाले के ऊपर सीमा पार से ड्रोनों की गतिविधि देखी गई। उन्होंने बताया कि ऐसी आशंका है कि ये ड्रोन निगरानी के लिए छोड़े गए। ये काफी ऊंचाई पर उड़ते हुए देखे गए और पांच मिनट के भीतर ही पाकिस्तानी सीमा में वापस लौट गए।

इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा से CRPF को हटाया, दिल्ली पुलिस देगी सुरक्षा

अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, इलाके की घेराबंदी कर दी गई और सुबह होते ही उन इलाकों में तलाशी शुरू कर दी गई जहां ड्रोनों की गतिविधियां देखी गईं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनसे कोई हथियार या मादक पदार्थ तो नहीं गिराया गया। पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान द्वारा हथियार और मादक पदार्थ गिराने के लिए ड्रोन का उपयोग सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है और इसी सिलसिले में पुलिस ने पिछले वर्ष फरवरी में ड्रोन देखे जाने की सूचना देने वाले को तीन लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी