सौराष्ट्र और गुजरात के बीच रणजी सेमीफाइनल में उपयोग होगा डीआरएस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2020

राजकोट। सौराष्ट्र और गुजरात के बीच रणजी ट्राफी सेमीफाइनल मैच के दौरान पहली बार देश की शीर्ष घरेलू प्रतियोगिता में निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) का उपयोग किया जाएगा। टीमों को प्रत्येक पारी में चार रेफरल दिये जाएंगे लेकिन टेक्नोलोजी में हॉक आई और अल्ट्रा ऐज शामिल नहीं होंगे जो कि अंतरराष्ट्रीय मैचों में उपयोग होने वाले डीआरएस के प्रमुख अंग हैं। 

सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘रणजी ट्राफी में पहली बार अंपायर निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) को लागू किया जाएगा। रणजी ट्राफी 2019-20 के सेमीफाइनल और फाइनल मैचों में डीआरएस प्रणाली अपनायी जाएगी। ’’ पिछले सप्ताह बीसीसीआई के क्रिकेट महाप्रबंधक सबा करीम ने कहा था कि रणजी ट्राफी के नाकआउट से नहीं बल्कि सेमीफाइनल के लिये डीआरएस के सीमित उपयोग की योजना हमेशा से थी। 

इसे भी पढ़ें: अपनी फॉर्म पर बोले कोहली- मेरी बल्लेबाजी के तरीके को नहीं दर्शाते मेरे स्कोर

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन