हिमाचल में चलाया जाएगा नशा जागरुकता अभियानः अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी. शर्मा

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 21, 2021

शिमला अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी. शर्मा ने आज यहां राज्य स्तरीय नशा जागरूकता अभियान सम्बन्धी बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में नवम्बर माह में नशा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में 15 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता गतिविधियों सहित नशीले पदार्थों के उन्मूलन के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: कोरोना काल में कांग्रेस के नेताओं ने केवल शोर मचाने का काम किया : जयराम ठाकुर

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि इस अभियान के अन्तर्गत प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर पर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए नाटक नारालेखन, पेंटिंग प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता ग्राम पंचायतों, महिला मण्डलों और पाठशालाओं में जाकर नशे के दुष्प्रभावों से लोगों को अवगत करवाएंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर बुधवार को नशे सम्बन्धी परामर्श के लिए विशेष ओपीडी का प्रावधान किया जाएगा। इस दौरान प्रदेशभर में नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: विक्रमादित्य का आनी के विधायक को मकरझण्डू कहना दुर्भाग्यपूर्ण : कश्यप

उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं, शहरी निकायों के प्रतिनिधियों सहित गैर सरकारी संस्थाओं के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिलों में उपायुक्त इस अभियान का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।

हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के समन्वयक एवं सलाहकार ओ.पी. शर्मा, राज्य कर एवं आबकारी विभाग के आयुक्त यूनुस सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Lenskart Solutions के 3.6 करोड़ शेयरों का हुआ Block Deal और शुरुआती कारोबार में गिरा Share

West Bengal में मत्स्य पालन के विकास के लिए केंद्र देगा 9 करोड़ रुपये

जमुई घटना पर Tejashwi Yadav ने Bihar Govt पर साधा निशाना, लगाया गुंडाराज का आरोप

Delhi में Gold 200 रुपये गिरा, Silver 5000 रुपये फिसली