मनोरंजन के लिए ड्रग्स लेना निजी मामला नहीं... कगिसो रबाडा पर भड़का ये ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज

By Kusum | May 05, 2025

हाल ही में साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी कगिसो रबाडा ने खुद को लेकर बड़ा खुलासा किया। जिसमें उन्होंने बताया कि, उन्हें निजी कारणों से गुजरात टाइटंस का शिविर नहीं छोड़ा बल्कि उन्हें ड्रग्स टेस्ट में फेल होने के कारण बाहर का रास्ता दिखाया गया। जिसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टिम पेन ने मनोरंजन के लिए ड्रग्स का इस्तेमाल करने को लेकर कगिसो रबाडा की कड़ी आलोचना की है।

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान टिम पेन ने कहा कि, ये बहुत ही खराब है। मुझे इसके लिए निजी मुद्दों जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना पसंद नहीं है। इसका इस्तेमाल उन चीजों को छिपाने के लिए किया जा  रहा है जो निजी मुद्दे नहीं हैं। अगर आपके पास कोई पेशेवर खिलाड़ी है, जिसका किसी टूर्नामेंट के दौरान मनोरंजनात्मक दवाओं के लिए परीक्षण किया गया है, तो ये मेरे लिए व्यक्तिगत मुद्दों में नहीं आता है।

टिम पेन ने SEN रेडियो ब्रेकफास्ट शो में कहा कि, ये आपके कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ने के अंतर्गत आता है। ये कोई व्यक्तिगत मुद्दा नहीं है। ये आपके निजी जीवन में घटित हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, ड्रग्स लेना कोई व्यक्तिगत मुद्दा नहीं है जिसे सिर्फ एक महीने तक छिपाया जा सके। किसी व्यक्ति को आईपीएल से बाहर  किया जा सकता है, साउथ अफ्रीका भेजा जा सकता है और हम इसे ऐसे ही दबा देते हैं।  

प्रमुख खबरें

Deepika Padukone के साथ बुरा बर्ताव इस जन्म में मुमकिन नहीं, कॉकटेल विवाद पर Imtiaz Ali ने दी सफाई

बॉलीवुड में फिर कदम रखेंगी दामिनी फेम Meenakshi Seshadri, 62 की उम्र में फिल्मों और ओटीटी के लिए तलाश रहीं प्रभावशाली भूमिकाएं

Avocado Thecha Pav: Breakfast में वड़ा पाव को दें हेल्दी Twist, ट्राई करें चटपटा Avocado ठेचा पाव, देखें Recipe

Babil Khan का बड़ा कदम! मलयालम सिनेमा में रखने जा रहे हैं कदम, सिलीगुड़ी में शुरू की गांधी बाजार संडे मार्केट की शूटिंग