बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मादक पदार्थ तस्कर को मार गिराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2021

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को एक मादक पदार्थ तस्कर को मार गिराया। उसके पास से करोड़ों रुपये की 27 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद हुई है। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि घटना सीमा चौकी (बीओपी) हीरानगर सेक्टर के पंसार क्षेत्र की है। बीएसएफ कर्मियों ने तस्कर को सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश करते देखा और तभी उसे चेतावनी दी लेकिन वह माना नहीं और वहां से भागने लगा। इसके बाद कर्मियों को गोली चलानी पड़ी।

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज