ड्रग्स केस: अभी जेल में ही रहेंगे आर्यन खान, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

By अंकित सिंह | Oct 08, 2021

ड्रग्स केस मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बड़ा झटका लगा है। आर्यन खान को अभी जेल में ही रहना होगा। किला कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अभी अर्थर रोड जेल में आर्यन खान को रखा गया है। कोर्ट ने कहा कि आर्यन खान की जमानत याचिका सुनवाई लायक नहीं है। आर्यन खान के साथ अन्य आरोपी को भी बेल नहीं मिली है। इससे पहले मुंबई तट के पास एक क्रूज जहाज से कथित तौर पर मादक पदार्थ जब्त होने से संबंधित मामले में यहां की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सात अन्य आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस दौरान न्यायाधीश ने एनसीबी की हिरासत अवधि बढ़ाए जाने की अर्जी खारिज करते हुए कहा कि अस्पष्ट आधार पर हिरासत प्रदान नहीं की जा सकती।

प्रमुख खबरें

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट