पंजाब की जेल से किया गया था 200 करोड़ के ड्रग्स का ऑर्डर? पाकिस्तान से आ रही बोट को गुजरात में पकड़ा गया

By अभिनय आकाश | Sep 14, 2022

भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने एक संयुक्त अभियान में बुधवार को एक पाकिस्तानी नाव को भारतीय जलक्षेत्र में छह मील अंदर पकड़ लिया। नाव में 40 किलो ड्रग्स लदा हुआ था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 200 करोड़ रुपये आंकी गई। गुजरात एटीएस के शीर्ष सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि ड्रग्स पंजाब की एक जेल से मंगवाई गई थी। ऑपरेशन में शामिल तटरक्षक बल की दो तेज आक्रमण नौकाओं ने गुजरात में जखाउ तट से 33 समुद्री मील दूर पाकिस्तानी नाव अल तैय्यासा को पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सूरत में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

तटरक्षक बल और राज्य एटीएस ने अतीत में भी गुजरात तट से नशीली दवाओं की तस्करी के इसी तरह के प्रयासों को विफल कर दिया है। अक्टूबर 2021 में गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से 2,988 किलोग्राम हेरोइन की खेप जब्त की गई थी, जिसकी कीमत 21,000 करोड़ रुपये आंकी गई थी. यह गुजरात तट के पास सबसे बड़ी नशीली दवाओं में से एक थी। 

प्रमुख खबरें

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन

इन्फ्लुएंसर Faisal Shaikh उर्फ़ फ़ैसू ने मदीना में तान्या से शादी की, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; बताया सपना सच होने जैसा