Mizoram में 12 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, चार गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2023

आइजोल। मिजोरम पुलिस और असम राइफल्स ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मिजोरम से 12 करोड़ रुपये से भी अधिक कीमत की हेरोइन और अन्य मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इस दौरान पुलिस ने आइजोल के दो अलग-अलग स्थानों से चार लोगों को गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स की एक टीम और राज्य पुलिस की सीआईडी ​​​​की विशेष शाखा ने रविवार को आइजोल के उत्तरी हिस्से में स्थित थुम्पुई इलाके में एक संयुक्त अभियान चलाया।

इसे भी पढ़ें: Joshimath Landslide crisis: न्यायालय भू-धंसाव संकट से संबंधित याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा

उन्होंने कहा कि दक्षिण मिजोरम के लुंगलेई शहर से पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 2.5 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ की बरामदगी हुई। उन्होंने कहा कि शनिवार और रविवार को गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम 1985 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR